Babar Azam से लेकर वसीम अकरम तक, इंस्टा ब्लॉक से हिलेगा PAK का क्रिकेट फ्रंट! जानें कितना बड़ा है नुकसान?
Pakistan Cricketers Blocked on Instagram in India: 22 अप्रैल 2025 के बाद से भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक लगातार जारी है, इस एक्शन की चपेट में अब तक 6 से ज्यादा पाकिस्तानी क्रिकेटर्स आ चुके हैं, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स को हिंदुस्तान में ब्लॉक कर दिया गया है।
इनमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और हारिस रऊफ, वसीम अकरम जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अर्शद नदीम और अन्य सेलेब्रिटीज के अकाउंट भी ब्लॉक किए गए हैं, और ये संख्या लगातार बढ़ रही है।

क्यों लिया गया ये फैसला?
यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। सरकार के अनुसार, यह एक डिजिटल प्रतिक्रिया है, जिसमें उन सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया जो या तो पाकिस्तान से संचालित हैं या ऐसे कंटेंट का हिस्सा बने जो भारत की संवेदनशीलता से टकराता है।
पाकिस्तान क्रिकेट को इससे क्या नुकसान?
1- ब्रैंड वैल्यू और स्पॉन्सरशिप हिट
भारत में स्पॉन्सर मार्केट सबसे बड़ा है। कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ब्रांड्स भारत के ऑडियंस बेस के कारण प्रमोशन के ऑफर देते हैं। अब उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल भारत में न दिखने का मतलब है-
- ब्रांड्स की पहुंच घटेगी
- इंफ्लुएंसर डील्स में कटौती होगी
- लॉन्ग टर्म में कमाई पर असर
उदाहरण: बाबर आजम के इंस्टाग्राम पर 5.7M फॉलोअर्स हैं, जिनमें एक बड़ा हिस्सा भारत से था।
2. फैन एंगेजमेंट में गिरावट
क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान का राइवलरी लेवल हाई है। पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के लिए भारतीय फैंस का रिस्पॉन्स - चाहे निगेटिव हो या पॉजिटिव- एंगेजमेंट बढ़ाने का जरिया होता है। और अब वो घटेगा और इसका मतलबह है कि
- कम रीच
- कम इंटरैक्शन
- एल्गोरिदम में डाउनट्रेंड
3. डिजिटल पर्सनल ब्रैंड बिल्डिंग को झटका
आज के दौर में सोशल मीडिया पर पर्सनल ब्रैंड बनाना उतना ही जरूरी है जितना मैदान में रन बनाना।
भारत जैसा बड़ा डिजिटल ऑडियंस बेस खोना, इन खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल की ब्रैंडिंग में पीछे धकेल सकता है।
4. क्रिकेट डिप्लोमेसी को नुकसान
भारत-पाक के बीच क्रिकेट हमेशा से एक सॉफ्ट डिप्लोमेसी टूल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए ही अक्सर खिलाड़ियों के बीच रिस्पेक्ट और डिप्लोमेसी के छोटे-छोटे इशारे जाते रहे हैं। अब ये डिजिटल कॉन्टैक्ट पूरी तरह बंद हो गया है।
5. YouTube और दूसरी सोशल मीडिया पर भी बढ़ेगा खतरा
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर के YouTube चैनल्स पर भी भारत में बैन लगाया गया है। इसका मतलब है-
- पेड व्यूज़ से कमाई का बड़ा हिस्सा कट सकता है
- चैनल की रीच और एल्गोरिदम पर असर
- एडवर्टाइजमेंट देने वालों का भरोसा कमजोर होगा
आगे क्या हो सकता है?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अभी तक इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दे पाया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की PR टीम, मेटा से बात कर सकती हैं, लेकिन भारत सरकार के प्रतिबंध के सामने इनकी सीमित भूमिका होगी। अगर यह ट्रेंड बढ़ता है, तो भविष्य में TikTok जैसे बैन की तरह, कई और प्लेटफॉर्म्स पर भी यही पैटर्न देखा जा सकता है।
भारत द्वारा इंस्टाग्राम ब्लॉक के फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट की डिजिटल इकोनॉमी पर सीधा असर पड़ा है। केवल मैदान की नहीं, अब ये क्रिकेट की डिजिटल लड़ाई भी बन चुकी है। भारत जैसा बड़ा ऑडियंस बेस खोना, इन खिलाड़ियों की कमाई, ब्रैंडिंग, और फैन कनेक्ट- तीनों पर झटका है।
हर मोर्चे पर सख्ती जरूरी: क्रिकेट हो या फिल्म इंडस्ट्री
जो देश हमारे नागरिकों पर हमले करवाता है, उसके साथ किसी भी मंच पर सहयोग या सांस्कृतिक आदान-प्रदान को खत्म करने का समय आ चुका है। क्रिकेट हो या फिल्म इंडस्ट्री, हर जगह पाकिस्तान को अलग-थलग करना अब वक्त की जरूरत है और अब सरकार इस दिशा में अपने कदम बढ़ा चुकी है।
पाकिस्तान से संबंध खत्म करने का कोई असर पड़ेगा?
भारत आज जिस स्तर पर वैश्विक ताकत बन चुका है, वहां पाकिस्तान से संबंध खत्म करना न तो आर्थिक रूप से कोई झटका है और न ही रणनीतिक रूप से कोई नुकसान। भारत का पाकिस्तान पर निर्भरता बहुत कम है- चाहे बात व्यापार की हो, खेल की हो या कला-संस्कृति की। वास्तविकता यह है कि भारत का पाकिस्तान के साथ व्यापार नहीं के बराबर है। पाकिस्तान को अलग-थलग करने से नुकसान उन्हें होगा, भारत को नहीं।












Click it and Unblock the Notifications