पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर चोरों ने रात में घुसकर उड़ाई लाखों की संपत्ति, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Pakistan Cricketer Mohammad Hafeez: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मोहम्मद हफीज ने लंबे समय तक गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। इन दिनों वह पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा हैं।

Pakistan Cricketer Mohammad Hafeez: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज के घर कुछ चोरों ने रात को धावा बोल दिया और लाखों का सामना लेकर चलते बने। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की कोशिश जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की होगी।

पीएसएल में खेल रहे हैं हफीज
पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलने वाले मोहम्मद हफीज के घर चोरी का मामला सामने आया है। 42 साल की उम्र में भी मोहम्मद हफीज गेंद और बल्ले से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन के लिए हफीज को क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने एहसान अली के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। घुटने में चोट की वजह से एहसान अली इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में हफीज के पास एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका होगा।

16 लाख से अधिक की हुई चोरी
मोहम्मद हफीज के घर 20 हजार डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब से 16 लाख से अधिक रुपये की चोरी हुई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चोरी के समय घर पर कोई नहीं था। हफीज पाकिस्तानी सुपर लीग में अपनी टीम के साथ बिजी थे। जबकि उनकी पत्नी किसी काम से इस्लामाबाद गई हुई थी। चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस काम को अंजाम दिया है। मोहम्मद हफीज के रिश्तेदार ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं हफीज
चोरी की शिकायत मिलने के बाद लोकल पुलिस हरकत में आ गई हैं। इस घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक साइंस एजेंसी की टीम हफीज के घर पर जांच करने मौके पहुंच गई थी। साल 2020 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद मोहम्मद हफीज ने यह फैसला लिया कि अब वो पाकिस्तान की नेशनल टीम की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पिछले साल जनवरी महीने में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications