एशिया कप से बाहर होते ही World Cup 2023 की तैयारी में जुटा पाकिस्तान, 25 सितंबर को भारत रवाना होगी टीम

ICC Men's Cricket World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट में मेजबान भारत और पाकिस्तान के बीच पहला बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान पहला आधिकारिक अभ्यास मैच 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। इस बीच खबर मिली है कि पाकिस्तान की टीम 25 सितंबर को भारत के लिए रवाना होगी।

दरअसल, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान टीम 25 सितंबर को भारत के लिए रवाना होगी और 27 सितंबर को दुबई होते हुए हैदराबाद पहुंचेगी। वे अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेंगे। भारत के खिलाफ उनका बहुप्रतीक्षित मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

pakistan team

विश्व कप 2023 से पहले पाकिस्तान अपना पहला आधिकारिक अभ्यास मैच 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद तीन अक्टूबर को दूसरे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। दोनों मैच हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

वीजा की नहीं होगी समस्या
वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले देशों ने यात्रा व्यवस्था सहित अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पाकिस्तान को इस बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा करने के लिए वीजा की कोई समस्या नहीं होगी।

बाबर आजम की शाहीन से हुई बहस
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कप्तान बाबर आजम ने एशिया कप 2023 में खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की। बाबर ने कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कहा कि खिलाड़ी जिम्मेदारी से प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। शाहीन अफरीदी को यह टिप्पणी पसंद नहीं आई और उन्होंने बाबर से कहा कि कम से कम उन खिलाड़ियों की सराहना करें, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।

पाकिस्तान के कप्तान इस टिप्पणी से नाखुश थे और उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि कौन प्रदर्शन कर रहा है और कौन नहीं। दोनों के बीच हुई बहस कितनी बढ़ गई थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान को भी बीच में आकर इसे खत्म करना पड़ा था।

दरअसल, एशिया कप 2023 के फाइनल से बाहर होने के बाद अब जब बाबर आजम की टीम विश्व कप के लिए भारत दौरे पर आएगी तो उनके ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। इसके अलावा कप्तान बाबर को भी कई बड़े फैसले लेने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+