Irfan Pathan के सामने शोएब मलिक का हुआ बुरा हाल! सानिया मिर्जा के साथ VIDEO हुआ था वायरल

Pakistan Champions vs India Champions Final: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 (World Championship of Legends 2024) के फाइनल में भारत के सामने जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य रखा गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी।

इरफान की शानदार गेंदबाजी

पाकिस्तान की तरफ से शोएब मलिक ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। लेकिन इरफान पठान के सामने वह बेबस नजर आए। इरफान ने तीन ओवर के स्पेल में यूनिस खान को बोल्ड किया। इरफान की गेंदों पर शोएब मलिक शॉट लगाने में नाकाम रहे। शोएब मलिक ने 41 रन जरूर बनाए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया दो टी-20 फॉर्मेट के लिहाज से काफी ज्यादा रही।

Pakistan Champions 1

इरफान के साथ दिखीं थी सानिया

इरफान पठान और पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पिछले साल 8 मार्च को इरफान पठान ने यह वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह सानिया मिर्जा के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। अपने 20 साल के करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सानिया मिर्जा को इरफान ने वीडियो में हार्दिक शुभकामनाएं दी थी।

इरफान पठान पर भड़के थे फैंस

सानिया मिर्जा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से अलग होने के बाद भी चर्चा में हैं। अलग होने के बाद से वह इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करती रही हैं। इरफ़ान पठान और सानिया मिर्ज़ा का वायरल वीडियो पिछले साल का है, लेकिन शोएब मलिक के साथ सानिया की शादी टूटने और इरफ़ान की सालगिरह की पोस्ट इन दोनों घटनाओं ने इस वीडियो को फिर से चर्चा में ला दिया था।

पाकिस्तान चैंपियंस की प्लेइंग इलेवन: कामरान अकमल (विकेटकीपर), शरजील खान, सोहैब मकसूद, शोएब मलिक, यूनिस खान (कप्तान), शाहिद अफरीदी, मिस्बाह-उल-हक, आमिर यामीन, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सोहेल खान।

इंडिया चैंपियंस की प्लेइंग इलेवन: रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, राहुल शुक्ला, अनुरीत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+