आलोचनाओं के 'एटम बम' झेल रहे बाबर आजम ने पहली बार दिया जवाब, ट्वीट कर कही बड़ी बात

बाबर आजम ने अपनी आलोचनाओं पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, "प्रशंसा को अपने सिर पर और आलोचना को अपने दिल पर न चढ़ने दें।"

Babar Azam

Babar azam reply to criticism इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम आलोचकों के निशाने पर है। खासकर टीम के कप्तान बाबर आजम की जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया ने भी बाबर आजम की आलोचना करना शुरू कर दिया है। इन आलोचनाओं पर बाबर आजम अभी तक शांत थे, लेकिन मंगलवार को उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बाबर आजम ने एक ट्वीट कर आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "प्रशंसा को अपने सिर पर और आलोचना को अपने दिल पर न चढ़ने दें।"

इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है पाकिस्तान

बाबर आजम ने अपने इस ट्वीट के जरिए अपने आलोचकों को नजरअंदाज किया है। बता दें कि बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों के राडार पर हैं। मेजबान पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है और सीरीज का एक टेस्ट बाकि है जो 17 दिसंबर से शुरू होगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 0-1 से टेस्ट सीरीज हार गई थी।

बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे बाबर आजम

आपको बता दें कि बाबर आजम पाकिस्तान की हार की वजह से तो आलोचनाओं का सामना कर ही रहे हैं इसकी एक वजह उनका प्रदर्शन भी है। बाबर आजम दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में स्कोर करने में नाकाम रहे थे। बाबर से ऐसे वक्त में एक अच्छी पारी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वो नाकाम रहे थे। पाकिस्तान को उस दूसरी पारी में 355 रन का लक्ष्य मिला था। बाबर ने उस पारी में 10 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+