NZ vs PAK: पाकिस्तानी टीम में हुए कई बदलाव, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 से एक दिन पहले प्लेइंग 11 का ऐलान

Pakistan playing 11 against New Zealand: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा टी20 जीतकर सीरीज कब्जाने का अच्छा मौका न्यूजीलैंड के पास है। 17 जनवरी को दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। अब तक खेले गए दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड ने बढ़त हासिल कर ली है।

तीसरे टी20 मैच से एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान की टीम में बदलाव किया गया है। अब्बास अफरीदी को बाहर बैठाया गया है, फिटनेस कारणों से उनको इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

pakistan team

अब्बास अफरीदी की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर को शामिल किया गया है। उनके अलावा मोहम्मद नवाज को भी टीम में शामिल किया गया है। उसामा मीर की जगह उनको टीम में लाया गया है। मीर का काफी महंगे साबित हुए हैं, इस वजह से उनको हटाया गया है। जमान खान को भी टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन इस सीरीज में अब तक काफी खराब रहा है। पहले मैच में हार के बाद दूसरे मैच में भी प्रदर्शन कुछ ऐसा ही रहा। पाक टीम दोनों ही मैचों में कीवी टीम से मिले लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही है। अंतिम मैच में मेहमान टीम को सब कुछ झोंकना पड़ेगा।

पाक टीम के लिए बाबर आज़म ने दोनों मैचों में फिफ्टी जड़ी है। उनके अलावा फखर जमान ने भी एक अर्धशतक जमाया है। रिजवान के बल्ले से भी एक फिफ्टी आई है। तीसरे मैच में हारने पर सीरीज भी हाथ से चली जाएगी। इसे देखते हुए टीम की घोषणा की गई है। कप्तान शाहीन अफरीदी के लिए अब मामला आसान नहीं होने वाला है, सीरीज में तीन मैच है लेकिन एक जीत से कीवी टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान, हारिस रऊफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+