PAK vs SL: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच फाइनल में जंग आज, कैसे देखें लाइव मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
PAK vs SL Final: पाकिस्तान में चल रही त्रिकोणीय सीरीज की समाप्ति आज होनी है। फाइनल मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टक्कर है। इस सीरीज में तीसरी टीम ज़िम्बाब्वे थी, जो अफगानिस्तान की जगह खेलने आई थी। अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले के बाद अफगान टीम ने दौरा रद्द किया था।
पाकिस्तानी टीम घरेलू सरजमीं पर मुकाबला जीतकर फैन्स को ख़ुशी से झूमने का मौका देने का प्रयास करेगी। हालांकि श्रीलंकाई टीम को कम नहीं आंका जा सकता है लेकिन पाकिस्तान का पलड़ा इस मैच में भारी है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

PAK vs SL: कहां देखें लाइव
भारत में इस त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल को देखने के लिए दर्शकों को विशेष स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का रुख करना होगा, क्योंकि यह मैच टेलीविजन पर प्रसारित नहीं हो रहा है। दर्शक फैनकोड ऐप या इसकी वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके लिए आपको सीरीज पास (Subscription Pass) खरीदना होगा। यह सबसे विश्वसनीय और हाई-क्वालिटी लाइव स्ट्रीमिंग का विकल्प है।
क्या हो सकता है लाइव देखने का अन्य विकल्प
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20I ट्राई-सीरीज़ फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Sports TV के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी। पाकिस्तान में यह मुकाबला टीवी पर प्रसारित किया जाएगा लेकिन भारत में यूट्यूब का विकल्प ही होगा।
किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी
टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली ये दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत से उतरेंगी। पाकिस्तान अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजों पर निर्भर करेगा, जबकि श्रीलंका अपनी स्पिन रणनीति और मध्य क्रम के अनुभव से मैच को पलटना चाहेगा।
श्रीलंका स्क्वॉड
पथुम निसंका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, जानिथ लियाँगे, दसन शनाका (कप्तान), पवन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, दुश्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, दुशन हेमंथा, नुवान तुषारा, विजयकांत व्यस्कंथ, कामिंदु मेंडिस, भानुका राजपक्षे
पाकिस्तान स्क्वॉड
साहिबज़ादा फरहान, साइम अय्यूब, बाबर आज़म, सलमान आगा (कप्तान), फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद, नसीम शाह, उस्मान तरीक, अब्दुल समद, शाहीन अफरीदी












Click it and Unblock the Notifications