PAK vs SL: पाकिस्तान ने कल की थी प्लेइंग 11 घोषित और आज किया बदलाव, जानें इसका कारण
Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप में अब तक खेले गए मैचों में पाकिस्तानी टीम ने हमेशा एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था। इस बार श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इसके बाद आज टॉस के समय कुछ और ही देखने को मिला। टीम में बदलाव किया गया।
बुधवार को घोषित टीम में फखर जमान को शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद अब आज की टीम में फखर जमान को शामिल करते हुए इमाम उल हक को टीम से बाहर रखा गया है। कल की टीम में इमाम उल हक शामिल थे, उनको बाहर करने का कारण बबार आज़म ने बताया है।

टॉस के समय कप्तान बाबर आज़म ने कहा कि पीठ में समस्या के कारण इमाम उल हक मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। फखर जमान आए हैं। साउद शकील को बुखार है और उनकी जगह अब्दुल्लाह शफीक इस मुकाबले में खेल रहे हैं। कल की टीम से दो खिलाड़ी बाबर आज़म ने बाहर किये हैं।
इससे पहले भी पाक टीम के लिए समस्याएँ कम नहीं थीं। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह भरने के लिए तुरंत दो खिलाड़ियों को पाकिस्तान से बुलाया गया था। पाकिस्तानी टीम ने नसीम और रऊफ की चोट को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ऐसा किया। अगले महीने वर्ल्ड कप भी खेला जाना है, ऐसे में पाक टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। एशिया कप के फाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतना होगा।
बारिश के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 45 ओवर का कर दिया गया। पाक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद हारिस, फखर जमां, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान।












Click it and Unblock the Notifications