PAK vs SL: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच दूसरा ODI आज, भारत में बिल्कुल फ्री मैच देखने का जुगाड़
PAK vs SL 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (शुक्रवार, 14 नवंबर, 2025) रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, ऐसे में श्रीलंका के लिए यह मैच 'करो या मरो' की स्थिति जैसा है।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच बेहद रोमांचक होने वाला है, लेकिन इस मैच का शेड्यूल बदला गया है, इस वजह से आज आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले मुकाबला गुरुवार को खेला जाना था।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हाल ही में हुए आत्मघाती बम विस्फोट के कारण श्रीलंकाई टीम के कुछ खिलाड़ियों ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई थीं और घर लौटने की इच्छा व्यक्त की थी। श्रीलंकाई खिलाड़ियों की इन्हीं चिंताओं को देखते हुए, दोनों क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर यह फैसला लिया कि बाकी मैचों का शेड्यूल बदला जाए।
PAK vs SL वनडे कब शुरू होगा
टॉस: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे।
मैच शुरू: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से।
PAK vs SL: लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत में आप यह मैच स्पोर्ट्स टीवी जैसे यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, आप फैनकोड (FanCode) ऐप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। भारत में इस मुकाबले को टीवी पर देखने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की कोई सुविधा नहीं होगी।
श्रीलंकाई टीम के सामने करो या मरो वाली स्थिति रहने वाली है, अगर इस मैच में हार का सामना करना पड़ेगा, तो सीरीज भी चली जाएगी। ऐसे में श्रीलंकाई टीम के लिए जीत बेहद अहम है।
श्रीलंका टीम
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), जानिथ लियानागे, कमिल मिशारा, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा,असिथा फर्नांडो, जेफ्री वंदर्से, प्रमोद मदुशन, पवन रत्नायके, लहिरू उदारा, ईशन मलिंगा
पाकिस्तान टीम
फखर ज़मान, सैम अयूब, बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलात, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ़, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, फैसल अखराम, हसीबुल्लाह खान, अबरार अहमद












Click it and Unblock the Notifications