PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका टक्कर को तैयार, होगी चौको-छक्कों की बरसात? देखें LIVE मैच बिल्कुल फ्री!
PAK vs SL 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराने के बाद पाकिस्तान की टीम अब श्रीलंका से भिड़ने को तैयार है। पाकिस्तान की टीम आज यानी 11 नवंबर को अपने घर पर एक और रोमांचक तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज शुरू करने जा रही है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज का आगाज करने की होगी।
अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान का दमदार प्रदर्शन (PAK vs SL 1st ODI)
यह सीरीज पाकिस्तान के नए वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में दूसरी घरेलू सीरीज़ होगी। युवा तेज गेंदबाज शाहीन ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक करीबी सीरीज में टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने इस सीरीज में भी जीत की लय को बरकरार रखने का भरोसा जताया है। पाकिस्तान ने अपनी पिछली सीरीज़ के अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, केवल युवा बल्लेबाज हसन नवाज़ को फॉर्म के कारण टीम से बाहर रखा गया है।

जीत पर होगी दोनों टीमों की नजरें
दूसरी ओर श्रीलंका ने अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। चोटिल दिलशान मदुशंका की जगह ईशन मलिंगा को मौका मिला है, जबकि लाहिरू उदाारा, कामिल मिशारा, वानिंदु हसरंगा और प्रमोद मदुशन जैसे खिलाड़ी भी टीम में वापसी कर रहे हैं। श्रीलंका की कप्तानी चरिथ असलंका कर रहे हैं। यह मुकाबला आज मंगलवार, 11 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
फ्री में देख सकते हैं लाइव
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहला वनडे मैच स्पोर्ट्स टीवी YouTube चैनल पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, इस मैच का सीधा प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान की टीम पिछले जीत के आत्मविश्वास को आगे बढ़ाना चाहेगी, वहीं श्रीलंका की टीम एक मजबूत चुनौती पेश करने के लिए तैयार है। यह एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications