PAK vs SA: पाकिस्तान या साउथ अफ्रीका किसका पलड़ा भारी? इतने बजे शुरू होगा मैच, लाइव देखने का ये है तरीका
PAK vs SA 1st Test: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका रविवार यानी 12 अक्टूबर से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) चक्र में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। भारत में टीवी पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा। हालांकि, फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
साउथ अफ्रीका जारी रखना चाहेगी फॉर्म (PAK vs SA 1st Test)
साउथ अफ्रीका मौजूदा WTC चैंपियन है। वह इस सीरीज में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। हालांकि, उन्हें नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा की कमी खलेगी, जिनकी गैरमौजूदगी में एडेन मार्करम टीम का नेतृत्व करेंगे। स्पिनर केशव महाराज भी पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। फिर भी, साउथ अफ्रीका इस साल टेस्ट में अजेय रही है और उनके पास कगिसो रबाडा जैसे मैच विजेता खिलाड़ी हैं।

बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी पर रहेगी नजर
पाकिस्तान अपने घर की परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा। कप्तान शान मसूद को बाबर आजम और अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर भरोसा होगा। घरेलू स्पिनर्स नोमान अली और साजिद खान की भूमिका निर्णायक हो सकती है, क्योंकि लाहौर की पिच स्पिन के लिए मददगार मानी जाती है। गद्दाफी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के अनुकूल रही है, जहां बड़े स्कोर बनते हैं और अक्सर मैच ड्रॉ पर समाप्त होते हैं।
साउथ अफ्रीका का पलड़ा रहा है भारी
गद्दाफी स्टेडियम की पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। हालांकि, मैच के बाद के चरणों में स्पिनर और रिवर्स स्विंग कराने वाले तेज गेंदबाज प्रभाव डाल सकते हैं। उम्मीद है कि यह एक संतुलित मुकाबला होगा, लेकिन पिच बल्लेबाजों को लंबी पारी खेलने का पर्याप्त अवसर देगी। दोनों टीमों के बीच टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 30 टेस्ट में से साउथ अफ्रीका ने 17 जीते हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 6 ही जीत पाया है।
बन सकते हैं धांसू रिकॉर्ड
एडेन मार्करम को 3000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए सिर्फ 7 रनों की जरूरत है। बाबर आजम टेस्ट फॉर्मेट में 500 चौके पूरे करने से सिर्फ 5 चौके दूर हैं। शाहीन अफरीदी 120 टेस्ट विकेट पूरे करने से 4 विकेट दूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications