PAK vs OMN Playing XI: फखर नंबर 3 पर, घातक गेंदबाज बाहर? भारत के खिलाफ मैच से पहले पाक का चौंकाने वाला दांव!
PAK vs OMN Playing XI: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत-पाकिस्तान की टक्कर अब बहुत नजदीक है, पाकिस्तान ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। आज ओमान के खिलाफ होने वाला उनका पहला मैच सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भारत से होने वाली जंग की एक अग्निपरीक्षा है।
दो बार की चैंपियन पाकिस्तान इस मैच को एक प्रैक्टिस मैच की तरह देख रहा है, जहां वह अपनी सबसे घातक प्लेइंग XI का परीक्षण करेगा, और इसी वजह से टीम में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं, जो सबको चौंका देंगे।
पाकिस्तान हाल ही में टी20 ट्राई-सीरीज (अफगानिस्तान और यूएई) जीतकर आ रहा है। ओमान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत पूरी ताकत के साथ करना चाहेगा। लेकिन इस मैच में उसका फोकस सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ़ अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने पर होगा।

यही वजह है कि टीम में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जिसमें सबसे बड़ा है फखर जमान को तीसरे नंबर पर भेजना और टी20 के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हारिस रऊफ को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना।
यह चौंकाने वाला फैसला क्यों लिया गया है?
दरअसल, रऊफ ट्राई-सीरीज के फाइनल में भी नहीं खेले थे। पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट यह परखना चाहता है कि क्या उनके बिना भी टीम की गेंदबाजी मजबूत है या नहीं। यह एक जोखिम भरा कदम है, लेकिन अगर यह सफल होता है, तो भारत के खिलाफ उनके पास कई विकल्प मौजूद होंगे।
कप्तान को युवा खिलाड़ियों से उम्मीदें
इस मैच में पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी कर रहे सलमान अली आगा को मोहम्मद नवाज और सईम अयूब जैसे युवा खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी। नवाज पिछले मैच में पांच विकेट लेकर और हैट्रिक लेकर शानदार फॉर्म में थे, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज सईम अयूब को निडर क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता है।
शाहीन शाह अफरीदी संभालेंगे कमान
इसके अलावा टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने के लिए साहिबजादा फरहान, हसन नवाज और विकेटकीपर मोहम्मद हारिस जैसे बल्लेबाज भी मौजूद होंगे। गेंदबाजी की कमान शाहीन शाह अफरीदी संभालेंगे, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी नवाज, सुफियान मुकीम और अबरार अहमद के कंधों पर होगी।
ओमान के खिलाफ होने वाले इस मैच में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह हो सकती है:
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।












Click it and Unblock the Notifications