PAK vs NZ: धोनी और गिलक्रिस्ट के एलीट ग्रुप में शामिल हुए सरफराज अहमद, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 6000 रन

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वो पाकिस्तान के लिए ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इससे पहल कामरान अकमल के नाम यह रिकॉर्ड है।

sarfaraz ahmed 6000 Runs

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। अपनी पहली पारी में पाकिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 407 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 42 रन पीछे हैं। दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने शतक पूरा किया तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद 78 रन की पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट में 4 साल बाद वापसी करने वाले सरफराज अहमद अच्छे फॉर्म में हैं। बुधवार को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6 हजार रन पूरे किए और इसी के साथ उन्होंने धोनी समेत कई बड़े विकेटकीपरों के ग्रुप में अपना नाम दर्ज करा दिया है।

सरफराज ऐसा करने वाले दूसरे पाकिस्तान विकेटकीपर

35 वर्षीय सरफराज अहमद पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। सरफराज से पहले कामरान अकमल भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में वो 14वें विकेटकीपर बैट्समैन बनें हैं, जिन्होंने 6 हजार रन पूरे किए हैं। इस लिस्ट धोनी, गिलक्रिस्ट और ब्रैंडन मैकुलम जैसे दिग्गजों का नाम भी शामिल है। सरफराज अहमद ने 229 टेस्ट मैचों में 34.32 की औसत से 6007 रन बना लिए हैं, जिसमें पांच शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।

कामरान अकमल को भी मात दे सकते हैं सरफराज

आपको बता दें कि सरफराज अहमद इस वक्त जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए यह लग रहा है कि वो पाकिस्तान के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बहुत जल्द अपने नाम कर लेंगे, क्योंकि सरफराज से आगे कामरान अकमल हैं। कामरान ने पाकिस्तान के लिए 260 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 26.87 की औसत से 6692 रन बनाए हैं। कामरान के नाम 11 शतक और 27 अर्द्धशतक शामिल हैं। सरफराज ने बुधवार को 109 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। उन्होंने शकील के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट सबसे आगे हैं। उन्होंने 96 टेस्ट मैचों में 47.61 की औसत से 5570 रन बनाए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट मार्क बाउचर दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 147 टेस्ट मैचों में 5515 रन हैं। महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। धोनी के नाम टेस्ट क्रिकेट में 90 मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+