PAK vs NZ: 4 साल बाद वापसी करने वाले सरफराज अहमद ने खेली धमाकेदारी पारी, लेकिन शतक से रह गए दूर

सोमवार को अपने करियर का 50वां टेस्ट मैच खेलने उतरे सरफराज ने टेस्ट करियर का 19वां अर्द्धशतक पूरा किया। हालांकि इस दौरान वो शतक से चूक गए और 86 रन बनाकर आउट हो गए।

sarfaraz ahmed half century

sarfaraz ahmed half century न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मौका मिलने के बाद पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज सरफराज अहमद ने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। सोमवार को अपने करियर का 50वां टेस्ट मैच खेलने उतरे सरफराज ने टेस्ट करियर का 19वां अर्द्धशतक पूरा किया सरफराज ने इस दौरान 153 गेंदों का सामना करने के बाद 86 रन की पारी खेली। हालांकि वो इस दौरान शतक से सिर्फ 14 रन दूर रह गए। सरफराज ने कप्तान बाबर आजम के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 196 रनों की साझेदारी भी की।

4 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं सरफराज

आपको बता दें कि सरफराज अहमद की 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है। हालांकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, लेकिन न्यूजीलैं के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सरफराज को रिजवान की जगह टीम में शामिल किया गया। रिजवान लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे और उन्हें बाहर करने की मांग लगातार हो रही थी। सरफराज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

4 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं सरफराज

आपको बता दें कि सरफराज अहमद की 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है। हालांकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें उस वक्त प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सरफराज को रिजवान की जगह टीम में शामिल किया गया। रिजवान लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे और उन्हें बाहर करने की मांग लगातार हो रही थी। सरफराज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में किया है अच्छा प्रदर्शन

सरफराज अहमद की 4 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हुई है। सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में सिंध के लिए खेलते हुए काएदे आजम में अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें आज प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। उन्होंने इस मौके को अच्छे से भुनाया और बाबर के साथ मिलकर अपनी टीम के लिए अहम साझेदारी की। पाकिस्तान के 110 के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके थे। फिर बाबर और सरफराज ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। बाबर आजम 161 रन के साथ अभी भी नाबाद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+