PAK vs NZ: रचिन रविन्द्र ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास

PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेलते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की हवा निकाल दी। पाक गेंदबाजों को जमकर रन पड़े और विकेट के लिए भी तरसना पड़ा। कीवी बल्लेबाजों ने एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाया। रचिन रविन्द्र का इसमें एक बड़ा योगदान रहा।

रचिन रविन्द्र ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इस वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से यह तीसरा शतक आया है। रविन्द्र फ़िलहाल 23 साल के हैं और उनके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड रचिन रविन्द्र ने तोड़ दिया।

rachin ravindra

सचिन तेंदुलकर ने 22 साल की उम्र तक वर्ल्ड कप में दो शतकीय पारियां खेली थी। इस मामले में रविन्द्र अब उनसे आगे निकल गए हैं। 23 साल की उम्र में तीन शतक जड़ने के मामले में रचिन रविन्द्र दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। अन्य कोई खिलाड़ी इस उपलब्धि तक नहीं पहुँच सका।

केन विलियमसन के साथ मिलकर रविन्द्र ने दूसरे विकेट के लिए धमाकेदार 180 रनों की भागीदारी की और टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया। रविन्द्र ने इस वर्ल्ड कप में अपने 500 रन भी पूरे किये हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस स्तर की फॉर्म में हैं।

एक वर्ल्ड कप में तीन शतक के मामले में रविन्द्र सातवें खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा लिस्ट में 5 शतकों के साथ टॉप पर हैं। संगकारा और डी कॉक के नाम 4-4 शतक हैं। डी कॉक के पास अभी और आगे जाने का मौका है। रविन्द्र भी शतकों के मामले में इस वर्ल्ड कप में औए आगे जा सकते हैं।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर कुल 401 रनों की पारी खेली। रचिन रविन्द्र के 108 रनों के अलावा केन विलियमसन के बल्ले से भी 95 रनों की पारी आई। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन बनाए। निचले क्रम से सैंटनर 26 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+