VIDEO: पाकिस्तानी गेंदबाज ने साल की सबसे घातक गेंद पर विलियमसन को किया बोल्ड, देखें वीडियो
PAK vs NZ: केन विलियमसन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही गेंद निकल गई थी। वह सिर्फ देखते रह गए और पवेलियन चले गए।

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के साथ पाकिस्तान के खिलाड़ी उसामा मीर ने भी अपने वनडे करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और गेंदबाजी से प्रभावशाली कार्य किया। कराची में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में सोमवार को मीर ने कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन को अपना पहला शिकार बनाया। जिस तरह से उन्होंने केन विलियमसन को आउट किया, यह कारनामा चर्चा का विषय बन गया। (Photo: PCB/Twitter SS)
इस लेग स्पिन गेंदबाज के लिए यह ड्रीम गेंद थी। टप्पा खाकर स्पिन हुई गेंद पर केन विलियमसन क्लीन बोल्ड हो गए। विलियमसन को कुछ समझ में नहीं आया। वह गेंद की लाइन में खेल रहे थे और गेंद टर्न होकर बल्ले से करीब से निकलती हुई स्टंप्स ले उड़ी। इसके बाद इस गेंदबाज ने शानदार तरीके से जश्न मनाया। वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज को अपना पहला शिकार बनाने की ख़ुशी भी कुछ अलग स्तर की थी। विलियमसन देखते ही रह गए और 26 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इस तगड़ी गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
मीर यही नहीं रुके क्योंकि अभी तो उनको और भी कुछ करना था। क्रीज पर जमे हुए टॉम लैथम को भी उन्होंने पवेलियन भेजते हुए अपना दूसरा विकेट झटका। इस बार उन्होंने लैथम को कैच आउट कराया। वह 42 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से कीवी टीम की स्थिति लगातार खराब होती चली गई।
पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। कीवी टीम 9 विकेट पर 255 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बैसवेल थे, उन्होंने 43 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टॉम लैथम ने 42 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications