PAK vs NZ: पाकिस्तान के बड़े स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड का करारा जवाब, पाक गेंदबाजों की हुई धुनाई

पाकिस्तान ने कराची टेस्ट मैच में पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन न्यूजीलैंड ने भी बेहतरीन शुरुआत की। दूसरे दिन कीवी ओपनर आउट ही नहीं हुए।

New Zealand

PAK vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पाकिस्तान की पिचें सपाट थीं लेकिन इंग्लिश टीम ने मेजबान टीम को क्लीन स्वीप कर दिया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट की पिच भी बैटिंग के लिए मददगार दिख रही है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 165 रन बना दिए। टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धुनाई कर दी और नाबाद अर्धशतक जमाए। पहली पारी के आधार पर कीवी टीम अभी मेजबान टीम से 273 रन पीछे है। (Photo: Twitter/Blackcaps)

बाबर आज़म जल्दी आउट हो गए

कल के स्कोर से आगे खेलते हुए आज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म टिक नहीं पाए। वह 161 रनों के कुल स्कोर पर थे और बिना कोई रन जोड़े चलते बने। बाबर आज़म को टिम साउदी ने आउट किया। इस तरह पाकिस्तानी टीम को एक बड़ा झटका लगा। बाबर आज़म के बल्ले से पहला दोहरा शतक आने की उम्मीद थी लेकिन उनके आउट होते ही फैन्स को निराशा हाथ लगी।

आगा सलमान का पहला शतक

इंग्लैंड के खिलाफ आगा सलमान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी लेकिन शतकीय पारी खेलने में नाकाम रहे थे। कीवी टीम के खिलाफ मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सलमान ने जमकर बैटिंग की और अपना पहला टेस्ट शतक जमा दिया। आगा सलमान ने 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनको टिम साउदी ने आउट किया। पाकिस्तान टीम 438 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। एजाज पटेल,, ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी को भी 2-2 विकेट मिले।

कीवी ओपनरों की धमाकेदार बल्लेबाजी

जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने धमाकेदार बैटिंग की। पाकिस्तानी गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रह गए लेकिन ये दोनों आउट नहीं हुए। स्टंप्स तक कीवी टीम ने 47 ओवर खेलकर बिना कोई विकेट गंवाए 165 रन बनाए। टॉम लैथम 78 और डेवोन कॉनवे 82 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+