रिजवान या सरफराज? बाबर आजम की गैर मौजूदगी में कौन कर रहा था कप्तानी? नियम से बेखबर दिखा पाकिस्तान
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के दौरान एक अजीब नजारा तब देखने को मिला जब बाबर आजम की गैरमौजूदगी में सरफराज और रिजवान दोनों ही कप्तान के काम करते दिखाई दिए। मजे की बात ये है रिजवान प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच चल रहा है जहां पर पाकिस्तान टीम ने 438 रन बनाए हैं जिसके जवाब में न्यूजीलैंड भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। पाकिस्तान की पारी में कप्तान बाबर आजम ने शानदार शतक लगाया और इस मैच में सरफराज अहमद की भी वापसी हुई जिन्होंने एक बढ़िया अर्धशतकीय पारी खेली। मैच के बीच में पाकिस्तान के नियमित कप्तान बाबर आजम फ्लू के चलते बीमार पड़ गए और मैदान पर फील्डिंग करने नहीं आ सके जिसके बाद एक ऐसा नजारा सामने आया जहां पाकिस्तान टीम की जागरूकता फिर से सवालों के घेरे में आ गई।
दरअसल पाकिस्तान ने अपनी टीम में किसी उप कप्तान का नाम नहीं लिया था तो ऐसे में मोहम्मद रिजवान जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे वह मैदान में आते हैं और बाबर आजम के सब्सीट्यूटके तौर पर फील्डिंग के दौरान कप्तानी के कामकाज भी देखने लगते हैं। जबकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद विकेटकीपिंग करते हुए डीआरएस रिव्यू लेते हैं। ऐसे में एक साथ दो खिलाड़ी कप्तान वाला काम कैसे कर रहे थे?
मोहम्मद रिजवान द्वारा फील्डिंग को सेट करने के सीन बहुत ही अजीब थे क्योंकि एक सब्सीट्यूट फील्डर ऐसा नहीं कर सकता। उसको ऐसा करने में नियमों के तहत छूट नहीं होती है। ऐसे में कुछ समय बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने वहीं से मोहम्मद रिजवान को कप्तानी करने से मना करने का इशारा किया। दरअसल आईसीसी का 24.1.2 नियम कहता है कि एक सब्सीट्यूट ना तो गेंदबाजी करेगा और ना ही कप्तानी के काम करेगा लेकिन एंपायर की सहमति से वह विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभा सकता है।
इस मुकाबले में बाबर आजम के अलावा शतक लगाने वाले सलमान आगा भी मैदान पर नहीं आए क्योंकि इन इन लोगों को शान मसूद समेत फ्लू हो रहा था। यह मैच के 53वे ओवर की बात है जब नौमान अली की गेंद पर डेवॉन कॉन्वे अपने पैड पर फंस गए और अंपायर के फैसले के खिलाफ सरफराज अहमद ने डीआरएस रिव्यू लिया जो बाद में पाकिस्तान के पक्ष में गया।
बाद में डॉन न्यूज के एक जनरलिस्ट ने बताया कि पाकिस्तान की टीम इस नियम के लिए जागरूक नहीं थी। जिसके चलते पाकिस्तान की टीम मैनेजमेंट ने मोहम्मद रिजवान को बाबर आजम की जगह पर मैदान पर कप्तानी करने के लिए भेजा। बाद में इमरान सिद्दीकी ने ट्वीट किया और बताया कि सरफराज अहमद बाबर आजम की अनुपस्थिति में कप्तानी का कामकाज संभाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications