PAK vs NZ: विलियमसन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ जमाया शतक, कीवी टीम का विशाल स्कोर
पाकिस्तान के खिलार कराची में पहले टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड के लिए दो बल्लेबाजों ने शतक जमाए।

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान दौरे पर धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। कीवी टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 6 विकेट पर 440 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए मेजबान टीम के ऊपर 2 रनों की बढ़त हासिल कर ली। कीवी कप्तान केन विलियमसन शतक जड़ने के बाद क्रीज पर बने हुए हैं। उनके साथ ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए लगभग हर बल्लेबाज ने रन बनाए। मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। (Photos: Blackcaps/Twitter)

टॉम लैथम ने जमाया शानदार शतक
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे शतक से चूक गए और 92 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद टॉम लैथम ने मोर्चा संभाला और अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील कर दिया। लैथम ने टेस्ट जीवन का 13वां शतक जमाया। वह 113 रनों के निजी स्कोर पर अबरार अहमद की गेंद पर कामरान गुलाम द्वारा कैच किये गए। इस तरह 231 रनों के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड ने दूसरा विकेट गंवाया लेकिन लैथम अपना काम पूरा करके गए थे।

केन विलियमसन क्रीज पर टिके और जड़ा शतक
केन विलियमसन ने एक छोर पूरी तरह से संभालकर रखा था। उन्होंने हेनरी निकोलस (22) और डैरिल मिचेल (42) के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां की। उनके अलावा टॉम ब्लंडेल के साथ भी विलियमसन ने बेहतरीन भागीदारी की। ब्लंडेल 47 रन बनाकर आउट हो गए। विलियमसन अपना अर्धशतक जड़ने के बाद भी क्रीज पर बने रहे और अन्तत शतक जड़ने में सफल रहे। यह उनके टेस्ट जीवन का 25वां शतक था। शतक के बाद भी वह धैर्य से खड़े रहते हैं और 105 रन बनाकर नाबाद लौटते हैं। इस तरह उन्होंने टीम के लिए उपयोगी रन बनाए और पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को दो रनों की बढ़त दिलाई।

अबरार अहमद रहे सबसे सफल बल्लेबाज
पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों की धुनाई हुई लेकिन अबरार अहमद ऐसे गेंदबाज थे जिनको विकेट भी मिले। वह सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा नौमान अली भी 2 विकेट झटकने में सफल रहे। मोहम्मद वसीम जूनियर ने भी 1 विकेट हासिल किया। अन्य सभी गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते रहे लेकिन कीवी बल्लेबाजों ने उनको मौके नहीं दिए। मैच में अब दो दिन और हैं, यह ड्रॉ की तरफ जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications