PAK vs NZ: बाबर आजम ने शानदार छक्का लगाकर पूरा किया शतक, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी बजाने लगे तालियां

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक शानदार शतक जड़ दिया है। उन्होंने 161 गेंदों में यह शतक पूरा किया। एक वक्त पर पाकिस्तान के 50 रन के अंदर 3 विकेट जा चुके थे।

Babar Azam century

PAK vs NZ 1st Test न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी 9वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी कर ली है। कराची में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, लेकिन 50 रन के अंदर ही पाकिस्तान के 3 विकेट गिर गए थे। ऐसे में कप्तान बाबर आजम ने सरफराज अहमद के साथ मिलकर पाकिस्तान की पारी को न सिर्फ संभाला बल्कि अपने करियर का 9वां शतक भी पूरा किया।

छक्का मारकर बाबर ने पूरा किया शतक

बाबर आजम ने 161 गेंदों में एक धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए यह शतक पूरा किया। बाबर ने पाकिस्तान की पारी के 53वें ओवर की पहली ही गेंद पर एक शानदार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका दूसरा टेस्ट शतक है। वहीं साल 2022 में उनका यह चौथा शत है। इससे पहले बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट में शतकीय पारी खेल चुके हैं।

बाबर ने आलोचकों का मुंह किया बंद

आपको बता दें कि बाबर आजम ने अपने इस शतक के जरिए अपने आलोचकों का भी मुंह बंद कर दिया है। इस टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले लगातार यह चर्चाएं चल रही थीं कि बाबर को टेस्ट कप्तानी से हटा देना चाहिए। बता दें कि कुछ ही दिन पहले बाबर की कप्तानी में ही पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों अपने घर में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्विप का सामना करना पड़ा है। इस क्लीन स्विप के बाद से ही बाबर को कप्तानी से हटाने की मांग हो रही थी, लेकिन इस शतक से बाबर ने उन आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दे दिया है।

बाबर को मिला था जीवनदान

आपको बता दें कि बाबर आजम वैसे यह शतक लगा नहीं पाते अगर 12 रन के निजी स्कोर पर उनका स्लिप में कैच नहीं छूटा होता। ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसबेल की गेंद पर स्लिप में उनका आसान सा कैच गिरा दिया गया था। इसके बाद बाबर आजम ने फिर से गलती नहीं की और संभलकर खेलते हुए अपना शतक भी पूरा किया और पाकिस्तान को संकट से भी बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक बाबर आजम 124 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+