PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्ले से मचाएंगे धमाल, जानें प्लेइंग 11
Pakistan vs New Zealand, 5th ODI Toss Updates: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है।

PAK vs NZ, 5th ODI, New Zealand tour of Pakistan, 2023: कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर आमने-सामने है। दोनों टीमों की कोशिश वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले को अपने नाम करने की होगी। इस सीरीज में अब तक पाकिस्तान की टीम का दबदबा रहा है और वह इसे आखिरी मैच में भी कायम रखना चाहेगी।
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की कोशिश बड़े स्कोर बनाने की होगी। न्यूजीलैंड को अब तक इस सीरीज में एक भी जीत नहीं मिली है, लिहाजा टीम यहां मैच जीतकर सम्मान के साथ विदाई लेना चाहेगी।
मंडरा रहा है क्लीन स्वीप का खतरा: पाकिस्तान दौरे पर गई न्यूजीलैंड की टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान सीरीज में पहले ही 4-0 से आगे है। ऐसे में अगर वह न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे में भी हराने में कामयाब हो जाता है तो सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर लेगा। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है।
न्यूजीलैंड को मिली थी बड़ी हार: सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 336 रन बनाने का काम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 43.4 ओवर में 232 रन पर सिमट गई।
ऐसे देखें मैच लाइव: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर भी देखा जा सकता है। पाकिस्तान में PTV Sports चैनल पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (कप्तान), मार्क चैपमैन, कोल मैककोन्ची, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमां, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, उस्मा मीर, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications