IND vs PAK: फाइनल में कौन है पाकिस्तान का टारगेट? शोएब अख्तर ने खुलकर बताया बल्लेबाज का नाम

India vs Pakistan Final Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को दुबई में होने जा रहा है, और एक बार फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। ग्रुप स्टेज और सुपर 4 में दो बार हारने के बाद पाकिस्तान टीम पर जबरदस्त दबाव है, जबकि भारत प्रबल दावेदार बना हुआ है।

इसी डर और दबाव के बीच पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी टीम को खुली चेतावनी दी है। अख़्तर ने साफ़ कहा है कि पाकिस्तान को जीतना है तो पहले मानसिकता बदलनी होगी और भारत के 'औरा' को तोड़ना होगा!

Shoaib Akhtar

पाकिस्तान के लिए अख्तर का 'महामंत्र'

'गेम ऑन है' शो पर बात करते हुए 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे भारत के खिलाफ डर छोड़कर बंगलादेश के खिलाफ वाली मानसिकता के साथ मैदान पर उतरें। उन्होंने कहा कि, 'उनकी आभा को एक तरफ रखो। बस उनकी आभा को तोड़ दो। आपको 20 ओवर गेंदबाजी नहीं करनी है; आपको बस विकेट लेने हैं।'

अख्तर ने बताई भारत की सबसे कमजोर नस

अख्तर ने भारत की बैटिंग लाइनअप में सबसे कमजोर नस का खुलासा करते हुए, एक खास बल्लेबाज पर फोकस करने को कहा। अख्तर ने कहा कि, 'मेरी बात याद रखना, अगर अभिषेक शर्मा पहले दो ओवर में आउट हो जाते हैं, तो वे मुश्किल में पड़ जाएंगे। उन्हें जो शुरुआत मिल रही है, वह अभिषेक के जल्दी आउट होने पर संघर्ष करेगी।' शोएब ने साफ कहा कि अभिषेक शर्मा गलती करेंगे, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों को विकेट के लिए जाना होगा।

गौतम गंभीर का डर और फाइनल का सच

शोएब अख़्तर ने भारतीय टीम के हेड कौच गौतम गंभीर का भी जिक्र किया, जो अपनी टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खास तैयारी के साथ भेजेंगे। उन्होंने कहा कि, 'मैं जानता हूं गौतम गंभीर को। वह अपनी टीम से कहेंगे कि आपको पाकिस्तान के खिलाफ अपना 'A गेम' लाना होगा।'

अख़्तर ने पुरानी बात याद दिलाई

हालांकि, अख़्तर ने पाकिस्तान के लिए उम्मीद बाकी रखते हुए पुरानी बात याद दिलाई। उन्होंने कहा कि, 'पाकिस्तान सबसे खराब क्रिकेट खेलेगी, सबसे खराब टीम चुनेगी, लेकिन जैसे ही वे फाइनल में पहुंचते हैं, वे सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेलते हैं, और फाइनल जीतते हैं। हमारे साथ ऐसा कई बार हो चुका है।'

पाकिस्तान के लिए जीत का दारोमदार अब इस बात पर है कि वे शोएब अख़्तर की चेतावनी को कितना गंभीरता से लेते हैं और क्या वे वास्तव में अभिषेक शर्मा का 'औरा' शुरुआती ओवरों में तोड़ पाते हैं या नहीं।

भारत टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+