Pak vs Eng T20 World Cup Final: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया

Pak vs Eng T20 World Cup Final: विश्वकप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। सेमीफाइनल की ही तरह कप्तान बटलर ने पहले पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया और वह पाकिस्तान के टार्गेट को हासिल करने के इरादे से दूसरी पारी में मैदान में उतरेंगे। दोनों टीमों के कप्तान ने अपनी टीम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों की जो टीम थी वही टीम आज के मुकाबले में नजर आएगी।

pak vs Eng

दोनों कप्तान जोश से लबरेज

टॉस जीतने के बाद जोस बटलर ने कहा यह बड़ा मैच है, टीम में काफी सकारात्मक ऊर्जा है। स्टेडियम में भी जबरदस्त ऊर्जा है। दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंची हैं और अच्छे फॉर्म में हैं, हम अच्छे मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं। मेरे ख्याल से यह अच्छी विकेट है और उम्मीद है कि पूरे मैच में ऐसी ही रहेगी। मौसम को देखते हुए हमने गेंदबाजी का फैसला लिया है। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा हमने भी टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला लिया होता, लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है, हम अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे। हम अच्छी लय में हैं और उसे ही बरकरार रखना चाहेंगे। जीत से हमेशा आपका आत्मविश्वास बढ़ता है, जिस तरह से हमारी टीम अपना 100 फीसदी दे रही है वह बेहतरीन है। उम्मीद है कि 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा, हम इस मैच को जीतकर ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेंगे।

पिच रिपोर्ट

मैच में आज की पिच की बात करें तो पिच पर कुछ सूखी घांस के पैच हैं, लेकिन इसके साथ ही पिच पर ग्रीन पैच भी हैं। यह काफी मुश्किल पिच है। इयान चैपल ने बताया कि इस पिच पर शॉर्ट गेंद मददगार साबित होगी। यह पॉवर प्ले में ज्यादा स्विंग करेगी। शाहीन अफरीदी, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स जैसेस गेंदबाजों को अपनी ताकत पर गेंदबाजी करनी चाहिए, उन्हें स्विंग मिलेगी।

इंग्लैंड प्लेइंग 11

जोस बटलर (विकेट कीपर और कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद।

पाकिस्तान प्लेइंग 11

मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+