'पहले ही सुना था ये खास टैलेंट है', 23 साल का नया धमाका हैं हैरी ब्रूक, पाकिस्तान में किया कमाल

इंग्लैंड क्रिकेट टीम में हैरी ब्रूक के रूप में ऐसा एक नया नाम उभरा है जो पाकिस्तान दौरे पर लगातार कमाल कर रहा है और टेस्ट सीरीज के तीनों मैचों में शतक लगाने में कामयाब रहा है।

PAK vs ENG: Harry Brook

इंग्लैंड क्रिकेट टीम में हैरी ब्रूक एक ऐसे बल्लेबाज के तौर पर उभर रहे हैं जिन्हें अगली पीढ़ी का चमत्कार माना जा रहा है। यह खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे पर लगातार कमाल कर रहा है और टेस्ट सीरीज के तीनों मैचों में शतक लगाने में कामयाब रहा। हैरी ने शुरुआती दो मैचों में जितने तूफानी शतक लगाए उसके बाद ही उनके बारे में काफी चर्चाएं हो रही थी और इंग्लैंड ने यह दोनों ही मुकाबले जीतकर पाकिस्तान की धरती पर टेस्ट सीरीज भी जीत ली।

तीसरे टेस्ट में तीसरा शतक

तीसरे टेस्ट में तीसरा शतक

ऐसे में जब कराची के नेशनल स्टेडियम में बेन स्टोक्स एंड कंपनी पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरी तो हैरी ब्रूक ने एक बार फिर बहुत अहम पारी खेली। उन्होंने 150 गेंदों पर 111 रन बनाए और इंग्लैंड को पाकिस्तान के करीब जाने में मदद की। इससे पहले पाकिस्तान को इंग्लैंड ने 304 रन पर आउट कर दिया था। जब हम इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच की बात करते हैं तो है हैरी ब्रूक ने केवल 116 गेंदों पर 153 रनों की पारी खेली थी और इंग्लैंड ने 101 ओवर में 657 का स्कोर बनाया था। इतना ही नहीं है दूसरी पारी में भी ब्रूक ने 65 गेंदों पर 87 रन बनाए थे।

तीनों फॉर्मेट में कमाल के तौर पर आंके जा रहे हैं

तीनों फॉर्मेट में कमाल के तौर पर आंके जा रहे हैं

तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद जब इंग्लैंड की टीम दूसरा टेस्ट मैच खेलने मुल्तान में उतरी तो हैरी ब्रूक पहली पारी की विफलता के बाद दूसरी पारी में 149 गेंदों पर 108 रन बनाने में कामयाब रहे जबकि इंग्लैंड की टीम 275 रन बना पाई थी और अंत में हैरी की पारी निर्णायक साबित हुई। अब सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी इस होनहार युवा बल्लेबाज ने कमाल कर दिया है जिनकी उम्र केवल 23 साल की है और वे दाएं हाथ के बल्लेबाज है, जिनको क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में कमाल करने की हैसियत से देखा जा रहा है।

पाकिस्तान के दौरे पर 700 रन भी पूरे

पाकिस्तान के दौरे पर 700 रन भी पूरे

हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के दौरे पर टेस्ट व टी20 मुकाबले मिलाकर अपने 700 रन भी पूरे कर लिए हैं अपने चौथे मुकाबले में ही तीसरा टेस्ट शतक पूरा करने वाले हैरी अब पाकिस्तान के खिलाफ विदेशी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अंग्रेज खिलाड़ी बन चुके हैं। वे 20 टी20 मुकाबले भी खेल चुके हैं। भारत के क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक ट्वीट किया है जिसमें वे लिखते हैं- मैंने कुछ लोगों को कहते हुए सुना था कि हैरी ब्रूक एक खास खिलाड़ी हैं। वह उसी रास्ते पर जा रहे हैं।

इतिहास रचा

इतिहास रचा

हैरी ब्रूक ने इस दौरे पर खेली जा रही टेस्ट सीरीज में 5 पारियों में 113.25 की औसत से 453 रन बनाए और उन्होंने डेविड गॉवर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। डेविड ने पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की धरती पर टेस्ट श्रंखला में पांच पारियों में 449 रन बनाए थे। अभी तक हैरी ब्रूक ने विदेशी धरती पर पाकिस्तान के खिलाफ खेली टेस्ट सीरीज में किसी भी अंग्रेज खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ टेस्ट एवरेज भी हासिल किया है। वे एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+