बाबर आजम ने की विराट कोहली के बड़े T20I रिकॉर्ड की बराबरी, पर टीम को नहीं दिला पाए जीत

लाहौर, 1 अक्टूबर: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा घरेलू सीरीज (PAK vs ENG) में विराट द्वारा टी20 इंटरनेशनल में बनाए गए सबसे तेज तीन हजार रन बनाने की बराबरी कर ली है। कोहली ने यह रिकॉर्ड 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमबाद में बनाया था।

आजम ने यह रिकॉर्ड लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ छठे टी20 मैच में बराबर किया। बाबर को इसके लिए 52 रन बनाने की दरकार थी लेकिन उन्होंने 59 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। वे अंत तक नॉट आउट भी रहे।

बाबर आजम की एक और उम्दा पारी

बाबर आजम की एक और उम्दा पारी

बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज दो हजार रन बनाने का संयुक्त रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है।

हालांकि ये मैच कप्तान के तौर पर आजम के लिए खास नहीं रहा क्योंकि इंग्लैंड ने केवल 14.3 ओवर में मुकाबला जीत लिया। मोहम्मद रिजवान के बिना खेल रहे पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए थे जिसको इंग्लैंड ने फिलिप सॉल्ट के 41 गेंदों पर 88 रनों की बदौलत हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स ने 12 गेंदों पर 27 रन बनाए। डेविड मलान ने 18 गेंदों पर 26 और बेन डकेट ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए। नॉट आउट रहने वाले सॉल्ट मैन ऑफ द मैच बने।

मिडिल ऑर्डर के प्रदर्शन पर निराशा जताई

मिडिल ऑर्डर के प्रदर्शन पर निराशा जताई

मैच के बाद बाबर ने पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर के प्रदर्शन पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मिडिल ऑर्डर को आगे आने की जरूरत है, उनको जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। एक ओपनर के तौर पर हमको साझेदारी बनाने की जरूरत है ताकि उन पर दबाव ना आ सके।

पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर एशिया कप से ही समस्या रहा है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले इसको ठीक करना उनके लिए एक चुनौती होगी।

सात मैचों की सीरीज 3-3 से बराबर

सात मैचों की सीरीज 3-3 से बराबर

मिडिल ऑर्डर में शान मसूद, इफ्तिकार अहमद, खुलदिन शाह, हैदर अली जैसे बल्लेबाज खास नहीं कर पाए हैं। ताजा मुकाबले में मोहम्मद रिजवान को आराम दिया गया था। लेकिन उनके स्थान पर आए मोहम्मद हारिस 7 ही रन बना पाए। मिडिल ऑर्डर में इफ्तिकार ने 21 गेंदों पर 31 रन बनाए बाकि कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। फिलहाल यह सात मैचों की सीरीज 3-3 से बराबर हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+