PAK vs BAN: मोहम्मद रिजवान ने बल्ले से मचाया बवाल , सड़क जैसी पिच पर कर दी रनों की बारिश
PAK vs BAN: रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन बारिश के तुरंत बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों को मदद मिली थी और पाक बल्लेबाज आउट हो रहे थे। इसके बाद दूसरे दिन के खेल में पिच का बर्ताव अलग ही देखने को मिला है। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने टिककर बल्लेबाजी की।
सड़क जैसी सपाट पिच पर पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन किया और उनके साथ क्रीज पर साऊद शकील भी जमे। दोनों ने मिलकर मेहमान टीम के गेंदबाजों को कोई सफलता अर्जित नहीं करने दी और शतक जड़े।

पाकिस्तान ने पहले दिन के खेल में ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे। स्कोर भी 114 रन था। इसके बाद रिजवान और शकील ने मिलकर गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाना शुरू कर दिया और धांसू भागीदारी की और टीम को संकट से बाहर निकाला।
न केवल रिजवान ने शतकीय पारी खेली, बल्कि साऊद शकील ने भी धमाका करते हुए शतकीय पारी खेली। दोनों ने मिलकर स्कोर 350 से ऊपर पहुंचा दिया और बांग्लादेश के गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया। बांग्लादेशी गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे। उनको रिजवान और शकील ने मिलकर दिन भर मैदान के चारों तरफ दौड़ लगाने पर मजबूर कर दिया। आज का दिन दर्शकों के लिए काफी मनोरंजन वाला रहा।
सपाट पिच पर इन बल्लेबाजों के रन देखकर बाबर आजम का मन ललचाया होगा। उन्होंने यह जरुर सोचा होगा कि काश मैं जीरो पर आउट नहीं होता तो एक शतक जमाने का मौका था। बाबर आज़म के रन आने पर एक बार फिर से उनकी तुलना विराट कोहली से की जाती लेकिन ऐसा नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications