PAK vs AUS : बाबर आजम ने 2 साल बाद ठोका शतक, बताया अब क्या है लक्ष्य
कराची। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची में चल रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन दो साल बाद शतक लगाया। वह 506 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उस समय बल्लेबाजी करने आए जब पाकिस्तान के 21 के स्कोर पर 2 विकेट गिर चुके थे और फिर अब्दुल्ला शफीक के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 171 रन की साझेदारी की। बाबर जहां 102 रन बनाकर नाबाद हैं, वहीं शफीक ने अब तक 71 रन की अपनी पारी के लिए सराहनीय धैर्य दिखाया है।

चाैथे दिन के खेल के खत्म होने तक 2 विकेट पर 192 रन बना लिए हैं और पाकिस्तान अभी भी इतिहास रचने के लिए 314 रनों की जरूरत है। ऐसे में बाबर आजम का अभी भी लक्ष्य है कि वह टीम को जीत दिलाएंगे और उनका मानना है कि पाकिस्तान को अंतिम दिन भी उसी तरह बल्लेबाजी जारी रखनी होगी। उन्होंने अन्य बल्लेबाजों से भी आग्रह किया कि अगर टीम को टेस्ट मैच जीतना है या ड्रा करना है तो वे आगे आएं।
यह भी पढ़ें- नए नियमों के साथ दिखेगा IPL 2022 का रोमांच, BCCI ने किए 4 बड़े बदलाव
बाबर आजम ने दिन का खेल खत्म होने के बाद होस्ट ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा, "यह पारी मेरे लिए बहुत मायने रखती है, टीम को इसकी जरूरत थी। सौभाग्य से मैं शफीक के साथ अच्छी साझेदारी करने में सफल रहा। मैच अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हमें उसी तरह से खेलना जारी रखने की जरूरत है, और अन्य बल्लेबाजों को भी आगे बढ़ने की जरूरत है।"
मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान को रिवर्स स्विंग से काफी हद तक परेशान किया गया था। हालांकि, बल्लेबाजों ने अपने दूसरी पारी में एक बेहतर प्रदर्शन किया और बाबर आजम ने खुलासा किया कि रिवर्स स्विंग से निपटने में उनके लिए पहली पारी से क्या बदला। पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, "पहली पारी के बाद, हमने नेट्स में अभ्यास किया कि कैसे उनकी रिवर्स स्विंग का मुकाबला किया जाए, बस हमें थोड़ी देर से खेलने की जरूरत है।" इस बीच, कराची टेस्ट अंतिम दिन दिलचस्प अंत के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया को बचे हुए आठ विकेट लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और उन्हें उम्मीद होगी कि पिच उनकी मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications