PAK vs AFG: पाकिस्तान-अफगानिस्तान की भिड़ंत पर टिकी है भारतीय फैंस की नजरें, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। बुधवार को होने वाले इस मुकाबले पर भारतीय फैंस की नजरें भी बनी रहेगी।

नई दिल्ली, 7 सितंबर। एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। बुधवार को होने वाले इस मुकाबले पर भारतीय फैंस की नजरें भी बनी रहेगी। अफगानिस्तान अगर आज पाकिस्तान को पटखनी देने में कामयाब हो जाता है तो भारत की एशिया कप के फाइनल में जाने की उम्मीदें जिंदा रहेगी। जबकि पाकिस्तान की जीत भारत को बाहर का रास्ता दिखा देगी।

जानिए पिच और मौसम का मिजाज

जानिए पिच और मौसम का मिजाज

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में 30 डिग्री से ज्यादा तापमान रहने की उम्मीद है। लिहाजा मैच के दौरान बारिश होने की किसी तरह की कोई संभावना नहीं है। पिच की बात करें तो यह पिच स्पिनर्स के लिए फायदेमंद रही है। अफगानिस्तान के पास मुजीबउर रहमान, राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे तीन क्वालिटी स्पिनर मौजूद हैं।

ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें टी20 क्रिकेट में अब तक टोटल दो मुकाबले खेली हैं। इन दोनों ही मैच को पाकिस्तान की टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की है। राशिद खान ने टी20 लीग्स में 5 बार बाबर आजम का विकेट झटका है। लिहाजा राशिद खान से अफगानिस्तान को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले दो मुकाबलों में यहां पहले बल्लेबाजा करने वाली टीम ने 170+ रन बनाए हैं, लेकिन चेज करने वाली टीम ने उसे आसानी से हासिल कर लिया है।

पाकिस्तान को हराना नहीं होगा आसान

पाकिस्तान को हराना नहीं होगा आसान

पिछला पाकिस्तान-अफगानिस्तान मुकाबला साल 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। जहां पाकिस्तान ने अफगानिस्तन को हराने का काम किया था। पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले की अहमियत मौजूदा एशिया कप में काफी बढ़ गई है। पाकिस्तान ने जिस तरीके से भारत को हराकर सुपरफोर की पहली जीत हासिल की, ऐसे में बाबर आजम की टीम को हराना आसान नहीं होगा।

ये हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

ये हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदील शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।

अफगानिस्तान- हजरतुल्ला ज़ाजई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जारदान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जानत, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन उल हक़, मुजीबउर रहमान, फजलहक़ फारूकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+