मिलिट्री एक्शन के बीच अफगानिस्तान टीम करेगी पाकिस्तान दौरा रद्द? मोहसिन नकवी ने ICC से लगाई गुहार

PAK vs AFG: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस समय रिश्ते ठीक नहीं हैं। पाकिस्तान द्वारा काबुल पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद से रिश्तों में तनाव देखने को मिला है। अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए डूरंड लाइन पर पाकिस्तान को औकात दिखाई है। इस बीच अफगानिस्तान टीम का पाकिस्तान दौरा खतरे में है।

नवंबर में पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफगानिस्तानी टीम को जाना है। वहां तीसरी टीम श्रीलंका की होगी। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग चल रही है। दोनों तरफ से मिलिट्री एक्शन हो रहे हैं, ऐसे में अफगान टीम का दौरा रद्द हो सकता है।

pak vs afg

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हेड मोहसिन नकवी को भी इस बात का अंदाजा है कि अफगान टीम इस त्रिकोणीय सीरीज को रद्द कर सकती है। इस वजह से आईसीसी के सामने भी वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए गुहार लगाईं गई है। पीसीबी ने मामले के बारे में आईसीसी को बताया है।

मोहसिन नकवी ने शुरू की दौड़धूप

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि मोहसिन नकवी ने आईसीसी से दूसरे विकल्पों पर काम करने का अनुरोध किया है। वह त्रिकोणीय सीरीज तो तय समय पर आयोजित कराना चाहते हैं लेकिन अगर ऐसा नहीं, तो तो अन्य विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं।

अफगान टीम नहीं आएगी तब अन्य विकल्प

इसका सीधा मतलब यही है कि अफगानिस्तान टीम के आने को लेकर फ़िलहाल कुछ भी पुख्ता नहीं है। अगर रिश्ते ठीक नहीं होंगे, तो अफगानिस्तानी टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द भी हो सकता है। उस स्थिति में पाकिस्तान को दूसरे विकल्पों पर विचार करना होगा।

श्रीलंकाई टीम को पीसीबी ने एक तीन मैचों की त्रिकोणीय सीरीज अलग से खेलने के लिए बुलाया है। यह सीरीज त्रिकोणीय सीरीज से पहले खेली जानी है। त्रिकोणीय सीरीज का कार्यक्रम 17 नवंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच निर्धारित है। आने वाले समय में अफगान टीम के दौरे को लेकर स्थिति साफ़ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+