PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, सीरीज खेलने से किया मना, PCB को होगा भारी नुकसान!

PAK vs AFG, Tri-Nation Series: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली टी-20 ट्राई सीरीज से हटने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय पाकिस्तान के साथ सीमा पर चल रहे सैन्य तनाव और पाकिस्तान द्वारा अफ़ग़ानिस्तान के एक सीमावर्ती प्रांत में की गई ताज़ा हवाई कार्रवाई के बाद आया है। जिससे दोनों देशों के बीच हुआ संघर्ष-विराम टूट गया।

पाकिस्तानी हमलों में मारे गए तीन क्रिकेटर (PAK vs AFG, Tri-Nation Series)

टोलो न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की सेना ने पक्तिका प्रांत के अरगुन और बर्मल ज़िलों में हवाई हमले किए। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इन हमलों में दो बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हुए। एसीबी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि इन पाकिस्तानी हमलों में उनके तीन क्रिकेटर भी मारे गए हैं।

PAK vs AFG 1

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी जानकारी

बोर्ड ने बताया कि यह खिलाड़ी (कबीर, सिब्गतुल्लाह और हारून), पांच अन्य नागरिकों के साथ पक्तिका के उरगुन ज़िले में एक समारोह में शामिल होने के दौरान निशाना बने। ये सभी एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेलने के बाद घर लौट रहे थे। एसीबी ने बयान में कहा कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में पक्तिका प्रांत के उरगुन ज़िले के बहादुर क्रिकेटरों की दुखद शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करता है।

बोर्ड ने घटना पर जताया दुख

बोर्ड ने इस घटना को अफगानिस्तान के खेल समुदाय, एथलीटों और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति बताया। पीड़ितों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए और इस दुखद घटना के जवाब में एसीबी ने नवंबर 2025 के अंत में पाकिस्तान में होने वाली टी20 ट्राई सीरीज़ से हटने का फैसला किया है। इस घटना के बाद अब यह देखना बाकी है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) क्या फैसला लेते हैं।

पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पहले ही आईसीसी को पत्र लिखकर अफगानिस्तान के बाहर होने की स्थिति में एक वैकल्पिक योजना तैयार रखने को कहा था। अब पीसीबी को अफगानिस्तान की जगह लेने वाली किसी अन्य टीम की तलाश करनी होगी। अफगानिस्तान के बाहर होने से पीसीबी की कमाई पर भी असर पड़ेगा, लिहाजा उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+