Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WCL 2025: एक टांग पर खेलकर पाकिस्तान को हराया! एबी डिविलियर्स ने रचा इतिहास, बीवी-बच्चे हुए खुश

WCL 2025, PAK Champions vs SA Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एबी डिविलियर्स की कप्तानी में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया। मैच में डिविलियर्स ने वो कर दिखाया जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे।

पाकिस्तान ने बनाए थे 195 रन (WCL 2025, PAK Champions vs SA Champions)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान चैंपियंस की शुरुआत धीमी रही। ओपनर कामरान अकमल सिर्फ 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। हालांकि उनके जोड़ीदार शरजील खान ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 76 रन बनाए। इसके अलावा मोहम्मद हफीज ने 17, शोएब मलिक ने 20 और उमर अमीन ने नाबाद 36 रन बनाए। असिफ अली ने भी 28 रन जोड़कर टीम को 195 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

WCL 2025 1

एबी डिविलियर्स ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी में हार्डस विलजोन और वायने पार्नेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि डुआने ओलिवियर को 1 विकेट मिला। 196 रन का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका चैंपियंस की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई जब हाशिम अमला 18 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने मैच की पूरी तस्वीर बदल दी। कप्तान एबी डिविलियर्स, जो चोट के बावजूद खेल रहे थे, उन्होंने मैदान पर तूफान ला दिया। उन्होंने सिर्फ 60 गेंदों में नाबाद 120 रन ठोक दिए, जिसमें छक्कों और चौकों की झड़ी लगा दी। उनके साथ जीन पॉल डुमिनी भी शानदार लय में नजर आए और 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

फिर चूक गया पाकिस्तान

दोनों खिलाड़ियों की धमाकेदार साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने महज 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ये जीत साउथ अफ्रीका चैंपियंस के लिए खास थी क्योंकि यह उनकी पहली WCL ट्रॉफी थी। वहीं पाकिस्तान चैंपियंस लगातार दूसरी बार फाइनल हारने के बाद एक बार फिर खिताब से चूक गए।

बीवी-बच्चों को किया खुश

मैच के बाद डिविलियर्स ने कहा कि यह जीत उनके लिए बहुत खास है क्योंकि वे अपनी फैमिली को स्टेडियम में देख रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं एक टांग पर खेल रहा था, लेकिन अपने देश और परिवार के लिए कुछ खास करना चाहता था। डिविलियर्स ने शतकीय पारी खेलकर बीवी-बच्चों को भी खुश कर दिया। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

पाकिस्तान चैंपियंस: शरजील खान, सोहैब मकसूद, कामरान अकमल (विकेटकीपर), फवाद आलम, उमर अमीन, आसिफ अली, शोएब मलिक (कप्तान), इमाद वसीम, आमिर यामीन, सोहैल खान, सोहैल तनवीर, सईद अजमल, रुम्मान रईस, वहाब रियाज़, सरफराज अहमद, मोहम्मद हफीज, मिस्बाह-उल-हक, शाहिद अफरीदी, यूनुस खान, अब्दुल रज्जाक।

साउथ अफ्रीका चैंपियंस: एबी डिविलियर्स (कप्तान), जे जे स्मट्स, जैक्स रूडोल्फ, सारेल एर्वी, जे पी डुमिनी, हेनरी डेविड्स, मोर्ने वान वाइक (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, हार्डस विलजोएन, आरोन फांघिसो, डुआने ओलिवियर, क्रिस मॉरिस, इमरान ताहिर, हाशिम अमला, रिचर्ड लेवी, डेन विलास, एल्बी मोर्कल।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+