Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पर चली आईसीसी की तलवार, लगाया चौंकाने वाला जुर्माना
Penalties on England and Australia: नए आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट के अनुसार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में ओवर रेट की पेनल्टी लगाना सुनिश्चित हो गया है। आईसीसी ने अपनी वेबसाईट पर इस बात की पुष्टि कर दी है। एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता था और सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।
संशोधित आचार संहित के अनुसार हर ओवर के हिसाब से खिलाड़ियों के ऊपर मैच फीस का जुर्माना लगता है। यह 50 प्रतिशत है। अगर विपक्षी टीम 80 ओवर के अंदर आउट होती है, तो ओवर रेट का जुर्माना नहीं लगता है। 160 ओवर के अंदर दो बार आउट करने पर भी यही नियम है।

न्यूनतम ओवर रेट पूरी नहीं होने पर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में हर ओवर का एक अंक तालिका से कटता रहेगा। इससे टीमों को आगे जाकर नुकसान होता है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने के लिए यह जरूरी चीज हो जाती है।
एशेज के पांचवें टेस्ट मैच में पांच ओवर कम पाये जाने पर इंग्लैंड को भारी जुर्माने का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम को पांच अंकों की पेनल्टी लगी है, इसके अलावा 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के ऊपर और भी बड़ा जुर्माना लगाया गया है। चौथे टेस्ट में कंगारू 10 ओवर पीछे थे। ऐसे में उनके ऊपर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा और 10 अंकों की पेनल्टी लगी है। इस मैच में इंग्लैंड के ऊपर 15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा और 3 पेनल्टी अंक भी दिए गए।
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के 9 ओवर कम थे, ऐसे में 9 अंकों की पेनल्टी और 45 फीसदी जुर्माना लगाया गया। पहले टेस्ट के लिए भी इंग्लैंड को दो पेनल्टी अंक मिलेंगे। इस तरह यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में उथल-पुथल कर देगी।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में 100 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ पाकिस्तान पहले नम्बर पर है। भारतीय टीम करीबन 67 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे नम्बर पर है और माइनस 10 अंकों की पेनल्टी बाकी है, वेस्टइंडीज चौथे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के ऊपर माइनस 19 अंकों की पेनल्टी है।












Click it and Unblock the Notifications