On this day: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, पांच शतक ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rohit Sharma scripted history on this day:

Rohit Sharma scripted history on this day: साल 2019 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तक किया थ। सेमाफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। सेमीफाइनल से पहले तक भारतीय टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में शानदार रहा था। इसमें रोहित शर्मा का सबसे बड़ा योगदान रहा।

रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में कुल पांच शतक लगाए थे। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक विश्व कप में लगाए गए सबसे ज्यादा शतक है। लिहाजा रोहित ने ऐसा कर इतिहास रचने का काम किया था। रोहित शर्मा ने अपना पांचवां शतक आज ही के दिन छह जुलाई को जड़ा था।

Rohit Sharma 1

श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था शतक: रोहित ने शर्मा ने वर्ल्ड कप का पांचवां शतक श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 264 रन बनाए। रोहित ने 94 गेंद पर 103 रनों की दमदार पारी खेली। दूसरी तरफ केएल राहुल ने भी अपना शतक पूरा किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी की। रोहित ने अपनी पारी में 14 चौके और दो छक्के लगाए।

इन टीमों के खिलाफ भी दिखाया था दम: रोहित शर्मा ने श्रीलंका से पहले बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 140 रनों की पारी खेलने का काम किया था। जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित के बल्ले से 122 रन निकले थे। रोहित का बल्ला उस वर्ल्ड कप के दौरान जमकर हल्ला बोल रहा था।

कुमार संगकारा का तोड़ा रिकॉर्ड: रोहित शर्मा से पहले साल 2015 के दौरान श्रीलंका के कुमार संगकारा ने एक वर्ल्ड कप में चार शतक लगाने का कारनामा किया था। जिसे रोहित शर्मा ने तोड़कर अपने नाम कर लिया। एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड अब हिटमैन के नाम है। वहीं भारत के लिए सबसे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में रोहित ने सचिन की बराबरी कर ली है। दोनों ने ही अब तक छह-छह शतक जड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+