'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय', कार में लगी भयंकर आग, फिर भी ऋषभ पंत ने दे दी मौत को मात
On This Day Rishabh Pant: एक साल पहले 30 दिसंबर यानी कि आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ एक बड़ा हादसा हो गया था। साल 2022 में 30 दिसंबर को ऋषभ पंत खुद कार को ड्राइव कर दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। इस दौरान वह अपने कार पर नियंत्रण खो बैठे। इसके बाद सड़क पर कार पलट गई और उसमें भयंकर आग लग गई, लेकिन ऋषभ पंत की जान बच गई।
कार में लगी भयंकर आग: इतना भयानक हादसा होने के बावजूद भी ऋषभ पंत सही सलामत रहे। कार एक्सीडेंट की घटना के बाद से ही ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। साल 2024 में होने वाले आईपीएल में ऋषभ पंत मैदान पर वापसी कर सकते हैं। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

मां से मिलने जा रहे थे पंत: साल 2023 आने वाला था और ऋषभ पंत अपने घर नए साल का जश्न मनाने के लिए जा रहे थे। अपनी मां के पास रुड़की जाते समय दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। कार की स्पीड काफी अधिक थी, जिस कारण हाइवे पर डिवाइसेज से कार जाकर टकरा गई। बाद में ऋषभ पंत में खुद खुलासा किया था कि कार चलाने के दौरान उनकी आंखें लग गई थी जिस कारण यह बड़ा हादसा हो गया।
ऐसे बची थी जान: ऋषभ पंत की मदद एक ट्रक ड्राइवर ने की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले ट्रक ड्राइवर सुशील ने पंत को बचाया। पंत ने ट्रक ड्राइवर को अपनी पहचान बताई और कहा कि वह मैं पंत हूं। सुशील ने कार का कांच तोड़कर तुरंत ही पंत को वहां से बाहर निकाला। इस हादसे के दौरान पंत को काफी चोट आई जिससे निकलने में उन्हें लंबा समय लगा। ऋषभ पंत को सिर के अलावा पीठ और घुटनों में भी चोट लगी थी।
भारत के लिए अहम खिलाड़ी: ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कई यादगार पारी खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ऋषभ पंत ने टीम को जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट ट्रॉफी जीतने का सपना भारत का ऋषभ पंत की बदौलत ही पूरा हुआ था। ऋषभ पंत भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन चोटिल होने के बाद से ही वह टीम में वापसी करने में अब तक सफल नहीं हो सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications