रक्षाबंधन के मौके पर आकाश दीप ने खरीदी ड्रीम कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Akash Deep: भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप की कहानी काफी संघर्षों और दर्द भरी है। आकाश दीप ने मेहनत और निरंतर प्रयास करते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई और धमाल मचाने में सफल रहे। हाल ही में वह इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ टेस्ट सीरीज खेलकर आए हैं।
वहां से आने के बाद उन्होंने अपना एक सपना पूरा करने का काम किया। दरअसल खुद के सपने से ज्यादा यह उनके परिवार का सपना था, जिसे पूरा करने के बाद वह खुश हैं। मौका भी रक्षाबंधन का चुना और परिवार के साथ अपनी एक फोटो भी पोस्ट की।

आकाश दीप ने अपने सपनों की कार खरीद ली है। हर इंसान चाहता है कि कुछ बनने के बाद परिवार को ख़ुशी का मौका दिया जाए। उन्होंने रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले कार लेकर परिवार के हाथ में चाबी सौंप दी। सोशल मीडिया पर इस बारे जानकारी में खुद आकाश दीप ने ही दी। उन्होंने अपने परिवार के साथ फोटो क्लिक कराई और कैप्शन में लिखा कि सपना पूरा हुआ। चाबियाँ मिल गईं। उनके साथ, जो सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं।
आकाश दीप के फोटो में नज़र आ रहा है कि उन्होंने टोयोटा कंपनी की फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी है। इसकी कीमत भी काफी है। आकाश दीप की इस कार के मॉडल की कीमतें अलग अलग हैं। अगर उनकी कार का टॉप मॉडल है, तो प्राइस उसी हिसाब से है।
Akash Deep की गाड़ी की प्राइस
भारत में टोयोटा फॉर्च्यूनर के टॉप मॉडल की कीमत 50 लाख से ज्यादा है। राज्यों के हिसाब से कीमतों में भी बदलाव आता है। जिस राज्य में टैक्स ज्यादा है, वहां गाड़ी का ऑन रोड प्राइस ज्यादा होता है। फॉर्च्यूनर के टॉप मॉडल (जैसे Legender या GR‑S) में दमदार 2.8 लीटर डीजल इंजन होता है जो 204 PS पावर और 500 Nm टॉर्क देता है।
इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 4x4 ड्राइव ऑप्शन और अब माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (Neo Drive) भी मिलती है। कम्फर्ट के लिए वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और पावर्ड टेलगेट जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं। सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, ADAS, 360° कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। एक्सटीरियर में LED हेडलैम्प्स, डुअल-टोन पेंट और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे और शानदार बनाते हैं।
एजबेस्टन टेस्ट में चमके थे Akash Deep
इंग्लैंड दौरे पर आकाश दीप ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में काफी धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया ने उस मैच में जीत हासिल की थी, आकाश दीप ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर मेजबान टीम को पराजित करने में अहम योगदान दिया था।












Click it and Unblock the Notifications