रक्षाबंधन पर मिलिए इन स्टार क्रिकेटरों की बहनों से, जो हमेशा रहती हैं चर्चा में
रक्षाबंधन भाई और बहन के लिए हमेशा से ख़ास रहा है। भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दर्शाते हैं। हर वर्ष की तरह यह पर्व आज फिर से मनाया जा रहा है। देश भर में आम से लेकर ख़ास आदमी तक इस पर्व को मनाते हैं। जोश और उत्साह के साथ इसे मनाया जा रहा है।
बात जब खास लोगों की आती है, तो क्रिकेटर कैसे अछूते रह सकते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी हैं, जिनकी बहनें भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया तक इन बहनों के चर्चे हैं। ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स की बहनों के बारे में बात यहाँ की गई है।

भावना कोहली धींगरा
विराट कोहली के एक ही बहन है और उनका नाम भावना कोहली धींगरा है। कोहली उनसे छोटे हैं। उनका एक भाई भी है जिनका नाम विकास कोहली है। कोहली और उनकी बहन को कुछ मौकों पर साथ देखा गया है। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। बचपन में होने वाले झगड़ों में भावना भारी पड़ती थीं और कोहली की पिटाई हो जाया करती थी। विराट के ब्रांड One8 select के कोर मेम्बर्स में से एक भावना भी हैं।
शाहनील गिल
भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल की बहन शाहनील अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाई देती हैं और खूबसूरत भी हैं। गिल के फैन्स भी उनको जानते हैं। इन्स्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोपर हैं। वह किसी फूड ऑर्डरिंग कंपनी में सक्सेस स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करती हैं। शाहनील अविवाहित हैं और बिजनेस एडमिन में डिप्लोमा किया है।
मालती चाहर
दीपक चाहर की बहन मालती के आगे सब भी फेल हैं। खूबसूरती के मामले में नामी हीरोइनें भी उनके सामने पानी भरती हैं। वह दीपक चाहर की बड़ी बहन हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मालती मॉडलिंग करती हैं और फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी प्रतियोगिता में भी हिसा ले चुकी हैं। उन्होंने जीनियस और हश जैसी फिल्मों में भी काम किया है। मालती ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डिग्री ली है।
सारा तेंदुलकर
हालांकि सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं लेकिन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलने में सफल रहे हैं। सचिन तेंदुलकर की बेटी और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। खूबसूरत सारा अक्सर इन्स्टाग्राम पर अपने फोटो पोस्ट करती हैं। हाल ही में लन्दन से सारा ने अपनी मास्टर्स डिग्री पूरी की है।












Click it and Unblock the Notifications