World Cup 2023: साल 2019 वर्ल्ड कप से कितनी बदल गई है टीम, क्या इस साल खत्म होगा ICC ट्रॉफी का इंतजार
World Cup 2023 many player Changes: मंगलवार, पांच सितंबर को भारतीय टीम का ऐलान होने के साथ ही खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी है। पिछली बार भारत ने साल 2019 के दौरान इंग्लैंड में वनडे वर्ल्ड कप खेला था। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2019 के दौरान सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
क्या है भारत की ताकत: साल 2023 के लिए चुनी गई टीम में भारत के पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत मानी जा सकती है। ये तीनों ही बल्लेबाज 12 साल बाद भारत की झोली में एक बार फिर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी गिराने का काम कर सकते हैं। रोहित शर्मा ने साल 2019 में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे, इस साल भी वह कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे।

भारत की कमजोरी: भारतीय टीम की कमजोरी चोटिल खिलाड़ियों को अचानक इतने बड़े इवेंट्स में मौका देना हो सकता है। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय रह सकता है हालांकि, श्रेयस अय्यर ने नंबर चार पर भारत के लिए अपना रोल बखूभी निभाने का काम किया है।
साल 2019 से क्या है फर्क: साल 2019 वर्ल्ड कप में शिखर धवन और महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम के साथ थे। धवन चोटिल होने के कारण वापस लौट आए थे। 2019 में भी भारत ने विजय शंकर, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया था। अगर दोनों की तुलना करें तो 2023 की टीम बैलेंस के मामले में 2019 से बेहतर दिखाई पड़ती है। यहां हर खिलाड़ी को अपना रोल पता है।
2023 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।'
2019 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल (विजय शंकर की जगह), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (शिखर धवन की जगह), केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।












Click it and Unblock the Notifications