ODI Ranking : स्मृति मंधाना और मिताली राज को लगा झटका, जानिए क्या है स्थिति
नई दिल्ली। भारत की कप्तान मिताली राज और स्मृति मंधाना को आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है। मिताली तीन स्थान खिसककर सातवें स्थान पर आ गई हैं, जबकि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 11वें स्थान पर खिसक गईं। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमश: 31 और 5 रन पर आउट होने के बाद मिताली राज के 696 अंक हो गए हैं। वह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज राचेल हेन्स के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।

दूसरी ओर, मंधाना शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 123 रन की पारी खेलने के बावजूद टाॅप 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर आ गईं हैं। विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी भी गेंदबाजों की सूची में दो पायदान नीचे छठे स्थान पर आ गई हैं जबकि दीप्ति शर्मा ने ऑलराउंडरों की सूची में अपना छठा स्थान बरकरार रखा है। सोफी एक्लेस्टोन, एमी सैटरथवेट, मारिजैन कप और लौरा वोल्वार्ड्ट सभी ने मौजूदा विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा बोले- वो हर बार मैच जिताने वाला प्रदर्शन देता है, वो खेल के दिग्गज हैं
💥 Batters Satterthwaite, Wolvaardt make big gains
— ICC (@ICC) March 15, 2022
🔥 Marizanne Kapp enters top five in bowlers list
👊 Hayley Matthews makes all-round gains
A lot of movements in the @MRFWorldwide ICC Women's ODI Player Rankings this week.
Details 👉 https://t.co/Tjimjhe5f1 pic.twitter.com/LfJbXc9kak
इंग्लैंड विश्व कप में एक भी मैच जीतने में विफल रहने के बावजूद, एक्लेस्टोन अपनी टीम के लिए अहम रही हैं, जिसने बड़े अनुशासन के साथ गेंदबाजी की। उनके प्रदर्शन ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के जेस जोनासेन को पछाड़कर गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंचा दिया है। बॉलिंग चार्ट में दूसरी बड़ी गेनर मारिजैन कप्प हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की तीन विकेट की जीत के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए।












Click it and Unblock the Notifications