NZ vs WI: न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज टी20 आज, इतने बजे होगा शुरू, कैसे देखें लाइव मुकाबला

NZ vs WI: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की रोमांचक टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ का आगाज़ आज से होने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीरीज़ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों को परखने का एक शानदार मौका है।

​पहला टी20 मुकाबला ऑकलैंड के ऐतिहासिक ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा और यह भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा, ऐसे में इस मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:45 पर हो जाएगा।

nz vs wi

NZ vs WI: कैसे देखें लाइव प्रसारण

​भारत में न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज़ के प्रसारण का एक्सक्लूसिव अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। भारतीय दर्शक अपने टेलीविजन सेट पर इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी पर भी मैच देखने की सुविधा रहने वाली है।

NZ vs WI: ओटीटी पर लाइव टेलीकास्ट

​जो दर्शक कहीं भी मैच का आनंद लेना चाहते हैं, वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। भारत में इस सीरीज़ की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्लीकेशन पर होगी। इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। इसके अलावा अमेजन प्राइम पर भी मुकाबले लाइव देखे जा सकते हैं।

दोनों टीमों के लिए सीरीज अहम

वेस्टइंडीज हाल ही में अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कोशिश कर रही है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए अपनी जीत की लय हासिल करना चाहेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को देखते हुए, दोनों टीमें अपने बेंच स्ट्रेंथ को आज़माना चाहेंगी।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी मौजूद

न्यूज़ीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्रा, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फॉल्क्स, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, मिचेल हे।

वेस्टइंडीज़: एलेक अथनाज़, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील होसैन, खारी पियरे, जेडन सील्स, शमर स्प्रिंगर, आमिर जंगू, मैथ्यू फोर्ड, अकीम ऑगस्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+