NZ vs WI: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी-20 इतने बजे होगा शुरू, LIVE देखने का ये है तरीका

NZ vs WI Live Streaming: न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गई है। गुरुवार यानी 13 नवंबर, 2025 को डुनेडिन में होने वाले पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड 3-1 से सीरीज जीतना चाहेगा। वहीं वेस्टइंडीज 2-2 से बराबरी करने की उम्मीद में उतरेगा। दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज करने पर होगी।

बारिश से धुल गया था चौथा मैच (NZ vs WI Live Streaming)

न्यूज़ीलैंड इस समय सीरीज़ में 2-1 से आगे है, क्योंकि नेल्सन में खेला जाने वाला चौथा टी-20 मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया। तीसरे मैच में नौ रन से हारने के बाद वेस्टइंडीज को सीरीज़ बराबर करने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था। लेकिन केवल 6.3 ओवर का खेल ही हो सका। वेस्टइंडीज ने 38-1 रन बनाए थे जब मैच रोकना पड़ा। मैच के बाद, वेस्टइंडीज के शाई होप ने कहा कि हमारे पास अभी भी सीरीज़ बराबर करने का मौका है। हमारा मुख्य ध्यान उसी पर है। मैं इस मैच का इंतजार कर रहा था।

NZ vs WI 1

इतने बजे शुरू होगा मैच

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 रोमांचक मुकाबला हो सकता है। यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन के मैदान पर भारतीय समयानुसार सुबह 5:45 बजे शुरू किया जाएगा। टीवी पर Sony Sports Network के टीवी चैनलों पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा Sony LIV ऐप और वेबसाइट के अलावा FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी मैच उपलब्ध होगी।

न्यूज़ीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मिशेल हे, ज़कारी फॉल्क्स।

वेस्टइंडीज टीम: आमिर जंगू, एलिक अथानाज़े, शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, एकीम ऑगस्टे, रोस्टन चेज़, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, शमर स्प्रिंगर, खारी पियरे, जेडन सील्स, ब्रैंडन किंग, अकील होसेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+