एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 7000 रन, श्रीलंका के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी

श्रीलंका के सीनियर प्लेयर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन उन्होंने 47 रन की पारी खेली।

Angelo Mathews

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के आगाज के साथ ही श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच भी पहला टेस्ट मैच आज से क्राइस्टचर्च में शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 305 रन बना लिए हैं। धनंजय डी सिल्वा (39) और कुसुन रजिथा (16) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका के सीनियर प्लेयर एंजेलो मैथ्यूज ने आज टेस्ट करियर में एक खास उपलब्धि हासिल की। दरअसल, मैथ्यूज श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

हाफ सेंचुरी से चूक गए मैथ्यूज

मैथ्यूज से पहले श्रीलंका के लिए कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। मैथ्यूज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 98 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। इस दौरान वो वो हाफ सेंचुरी से जरूर चूक गए, लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 7 हजार रन पूरे कर लिए। मैथ्यूज ने 33वें ओवर में टिम साउदी के खिलाफ इस उपलब्धि को हासिल किया। मैथ्यूज चार नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। मैथ्यूज का विकेट मैट हेनरी ने लिया। फर्स्ट स्लिप में डैरियल मिचेल ने मैथ्यूज का आसान सा कैच लपका।

क्राइस्टचर्च टेस्ट में मजबूत स्थिति में दिखी श्रीलंका टीम

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की टीम अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम ने 305 रन बना लिए हैं और उसके 6 विकेट गिर चुके हैं। श्रीलंका की शुरुआत आज भले ही अच्छी ना रही हो, लेकिन दूसरे विकेट के लिए हुई 137 रनों की साझेदारी ने श्रीलंकाई टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया। कप्तान दिमुख करुणारत्ने ने 50 और कुसल मेंडिस ने 87 रनों की अहम पारियां खेलीं। दिनेश चांडीमल ने भी 39 रन बनाए हैं तोवहीं धनंजय डी सिल्वा 39 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका की ओर से बस ओशादा फर्नांडो ने 13 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+