NZ vs SA: आज होगा ट्राई-सीरीज का फाइनल मुकाबला, इतने बजे शुरू होगा मैच, ऐसे देख सकेंगे लाइव

NZ vs SA, Live Streaming Details: टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज़ 2025 का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 26 जुलाई को खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब, जिम्बाब्वे में होगा। न्यूजीलैंड जहां अपने अपराजित अभियान के साथ फाइनल में उतर रही है। वहीं साउथ अफ्रीका इस मैच में वापसी करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

जानिए किस टीम को मिलेगी जीत? (NZ vs SA, Live Streaming Details)

न्यूजीलैंड ने लीग स्टेज में साउथ अफ्रीका को दो बार हराया, जिससे वह फाइनल में फेवरेट मानी जा रही है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हराकर फाइनल में जगह बनाई है और अब वे न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की पूरी कोशिश करेंगे। न्यूजीलैंड ने भले ही साउथ अफ्रीका को दो बार पटखनी देने का काम किया हो, लेकिन फाइनल में साउथ अफ्रीका भारी पड़ सकती है।

NZ vs SA 1

यहां देख सकेंगे लाइव मैच

यह फाइनल मुकाबला गेंद और बल्ले के बीच जोरदार टक्कर वाला होगा। जहां न्यूजीलैंड जीत के साथ अपनी अपराजेयता बनाए रखना चाहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका बदला लेने के इरादे से उतरेगी। फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। अगर आप इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो FanCode ऐप पर जाएं और लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद लें।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

तारीख: शनिवार, 26 जुलाई 2025
समय: शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, जिम्बाब्वे
टीवी पर प्रसारण: भारत में किसी भी टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट नहीं
लाइव स्ट्रीमिंग: FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध

न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11: टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), मिशेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, बेवॉन जैकब्स, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के, जैकब डफी, एडम मिल्ने

दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11: रैसी वैन डेर डूसन (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, एंडिले सिमेलाने, नकाबायोमजी पीटर, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+