NZ vs SA: न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका, कौन बनेगा चैंपियन? किसकी टीम कितनी मजबूत, जानें संभावित प्लेइंग 11
NZ vs SA Final Match Prediction: जिम्बाब्वे टी-20 ट्राई-सीरीज़ 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। सीरीज़ में अब तक अजेय रही न्यूजीलैंड की टीम आज ट्रॉफी पर कब्जा जमाने उतरेगी, वहीं साउथ अफ्रीका पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
न्यूजीलैंड का रहा है दमदार प्रदर्शन (NZ vs SA Final Match Prediction)
न्यूजीलैंड ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने चार मैचों में से सभी जीते और फाइनल में मजबूती से जगह बनाई। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने बाकी मुकाबलों में दमदार वापसी की है। हरारे की पिच बैट और बॉल दोनों को मदद देती है। हालांकि, अब तक खेले गए मैचों में यह साफ देखा गया है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना फायदेमंद रहा है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
स्पिनर्स को भी यहां अच्छा टर्न मिल रहा है। ऐसे में जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है। टीमों की बात करें तो न्यूजीलैंड की बल्लेबाज़ी की कमान टिम सीफर्ट के हाथों में होगी। उन्होंने सीरीज़ में अब तक 166 रन बनाए हैं और अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। वहीं गेंदबाज़ी में इश सोढ़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिन्होंने दो मैचों में 6 विकेट लिए हैं।
फाइनल में इस टीम का पलड़ा है भारी
साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान रासी वैन डर डुसेन और ओपनर रीज़ा हेंड्रिक्स से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाज़ी में उनकी नज़र जेराल्ड कोएत्ज़ी और क्वेना मफाका पर होगी। अगर अनुमान की बात करें तो इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ज़्यादा मज़बूत नज़र आ रही है। उनका फॉर्म, बैलेंस और मनोबल साउथ अफ्रीका से थोड़ा बेहतर दिख रहा है। ऐसे में आज के मुकाबले में न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना ज़्यादा मानी जा रही है।
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11: टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), मिशेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, बेवॉन जैकब्स, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के, जैकब डफी, एडम मिल्ने,
दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11: रैसी वैन डेर डूसन (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, एंडिले सिमेलाने, नकाबायोमजी पीटर, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश












Click it and Unblock the Notifications