NZ vs PAK: पाकिस्तान का दुख क्यों कम नहीं हो रहा? शर्मनाक हार के बाद खिलाड़ियों को मिली ये बड़ी सजा

NZ vs PAK: पाकिस्तान की टीम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न वनडे सीरीज के दौरान लगातार तीसरी बार धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान को 3-0 से सीरीज हार मिली। इसके बाद टीम पर लगातार तीसरी बार यह जुर्माना लगाया गया। यह जुर्माना 5 अप्रैल को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में तीसरे और अंतिम वनडे मैच के बाद लगाया गया।

हार के बाद खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना (NZ vs PAK)

मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम लगातार तीसरी बार सैम गलती को दोहराती नजर आई। खिलाड़ियों को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत काटा गया है। यह जुर्माना आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाया गया था, जब मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन और पॉल रीफेल, तीसरे अंपायर माइकल गॉफ और चौथे अंपायर वेन नाइट्स द्वारा ओवर-रेट उल्लंघन की पुष्टि की गई थी।

NZ vs PAK 1

पाकिस्तान का रहा बेहद खराब प्रदर्शन

यह दौरे के वनडे सीरीज के दौरान पाकिस्तान के लिए तीसरा जुर्माना है, जो टीम के मैच अनुशासन के बारे में चल रही चिंताओं को बढ़ाता है। यह सजा मेन इन ग्रीन के खराब प्रदर्शन के बाद दी गई है, जिसने आठ मैचों में से सिर्फ़ एक जीत के साथ दौरे का अंत किया। टीम को टी20 सीरीज़ 4-1 से हार गई और वनडे में 3-0 से वाइटवॉश का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की एकमात्र जीत हसन नवाज़ के शानदार शतक की बदौलत दूसरे टी20 में आई।

तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: राइज़ मारिउ, निक केली, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टिम सीफ़र्ट, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, मिशेल हे (विकेट कीपर), जैकब डफ़ी, बेन सियर्स, विलियम ओरोर्के।

तीसरे वनडे में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सुफियान मुकीम, आकिफ जावेद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+