टीम इंडिया के मिस्टर 360 बने सूर्यकुमार यादव, तूफानी शतक के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बहार

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को 65 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब आखिरी मुकाबला 22 नवंबर को नेपियर में खेला जाएगा। भारत की इस जीत में आज सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव का रहा। उन्होंने आज तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है।

SuryaKumar Yadav

200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 111 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान सूर्यकुमार ने 217.65 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और 7 छक्के जड़े। यादव ने अपनी इस पारी से यह दिखा दिया कि वो टी20 विश्व कप के बाद भी शानदार फॉर्म में हैं।

सूर्या ने भारतीय पारी को संभाला

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की शुरुआत आज अच्छी नहीं रही और टीम के दो नए ओपनर बल्लेबाज सस्ते में ही आउट हो गए। पंत और ईशान किशन के विकेट 69 रन पर गिर गए थे। ऋषभ पंत सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की। सूर्या ने अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। अय्यर जल्दी आउट हो गए, लेकिन सूर्या ने गियर बदला और एक तूफानी शतक जड़ दिया।

इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर तमाम सीनियर खिलाड़ियों ने सूर्यकुमार यादव की सराहना की है। साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार भी आ गई है। सूर्या ने अपनी पारी के दौरान 360 डिग्री का प्रदर्शन किया और मैदान के हर कोने में शॉट खेले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+