NZ vs IND: संजू सैमसन और उमरान मलिक को नहीं खिलाए जाने पर हार्दिक पांड्या की प्रतिक्रिया, कहा- यह मेरी टीम है
Hardik pandya on Sanju Samson भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली शर्मनाक हार को पीछे छोड़ते हुए न्यूजीलैंड को उसी के घर में तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से पटखनी दे दी है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में युवा टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में सीरीज हराने का दमखम दिखाया है। मंगलवार को सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत मैच को टाई करा लिया और इसी के साथ भारत ने यह सीरीज 1-0 से जीत ली। सीरीज का पहला मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया था।

संजू और उमरान पर बोले हार्दिक पांड्या
इस जीत का श्रेय टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या के सिर सज रहा है, लेकिन सीरीज में उनके कुछ फैसले भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, पूरी टी20 सीरीज में संजू सैमसन और उमरान मलिक को मौका नहीं दिए जाने को लेकर हार्दिक पांड्या और टीम मैनेजमेंट की खूब आलोचना हो रही है। नेपियर में तीसरा मैच खत्म होने के बाद जब हार्दिक पांड्या प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो उन्होंने इस मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी। हार्दिक ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को यहां मौका नहीं मिला है, उन्हें भविष्य में जरूर मौका मिलेगा।
Recommended Video

क्या कहा हार्दिक पांड्या ने?
हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "पहली चीज तो यह कि कौन क्या कह रहा है इससे वास्तव में हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, यह मेरी टीम है और मैंने कोच के साथ चर्चा करने के बाद ही खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में रखा था। मैं मानता हूं कि कुछ खिलाड़ियों को इस छोटी सीरीज में मौका नहीं मिला है, लेकिन भविष्य में हर किसी को मौका मिलेगा और बहुत लंबा मिलेगा, हमारे पास और मैच होते तो खिलाड़ियों को जरूर आजमाते।"

दीपक हुड्डा के चयन को पांड्या ने ठहराया सही
हार्दिक पांड्या ने इस दौरान अपनी बात को मजबूती देते हुए कहा कि टीम प्रबंधन छठा गेंदबाजी विकल्प चाहता था, इसीलिए दीपक हुड्डा को आजमाया गया और यह एक्सपेरिमेंट काम कर गया। आपको बता दें कि दीपक हुड्डा ने दूसरे टी20 में अच्छी गेंदबाजी की थी और उन्होंने इस मुकाबले में 4 विकेट भी लिए थे। सीरीज का पहला मैच भी बारिश के कारण रद्द हुआ था और आज तीसरा मुकाबला भी बारिश के कारण टाई हो गया।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications