NZ vs IND: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़े कीवी गेंदबाज, भारत के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

IND vs NZ: गुवाहाटी में खेले गए टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए युवा बल्लेबाज ने महज 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। यह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज अर्धशतक है। इस पारी ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि दर्शकों को भी रोमांचित कर दिया।

अभिषेक ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की भरमार रही, जिससे रनगति लगातार तेज बनी रही। पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण को बैकफुट पर धकेल दिया।

nz vs ind

भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अब भी युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। अभिषेक शर्मा अब इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक शर्मा ने तूफानी फिफ्टी जड़ने के बाद भी लगातार अपना बल्ला चलाया और नाबाद 68 रन बनाकर लौटे, इस दौरान उन्होंने महज 20 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 7 चौके और 5 धमाकेदार छक्के जड़कर कीवी गेंदबाजों की कमर तोड़ने का काम किया। मेहमान गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के सामने असहाय नज़र आए।

अभिषेक शर्मा को देखकर सूर्यकुमार यादव ने भी अपना रंग दिखाया और लगातार दूसरी फिफ्टी जड़कर तहलका मचा दिया। सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 53 रनों की पारी खेली और महज 10 ओवर में ही मुकाबला समाप्त कर सीरीज अपने नाम कर ली। टीम इंडिया 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है, अब दो मैच और बाकी है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस तरह का विस्फोट कर टीम इंडिया ने अन्य टीमों के लिए खतरे की घंटी बजाने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+