NZ vs ENG: 10 रन पर गिर गए थे 4 विकेट, फिर Harry Brook ने रचा इतिहास, शतक जड़ बनाया अनोखा रिकॉर्ड
NZ vs ENG Harry Brook: माउंट माउंगानुई के बे ओवल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में इंग्लैंड की टीम एक समय ऑल आउट होने के कगार पर थी। लेकिन कप्तान हैरी ब्रुक ने अकेले दम पर मोर्चा संभाला और एक रिकॉर्ड तोड़ शतक जड़ दिया। यह पारी सिर्फ रनों के लिए नहीं, बल्कि उस मुश्किल परिस्थिति के लिए याद रखी जाएगी। जहां इंग्लैंड ने सिर्फ 10 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे।
हैरी ब्रूक ने जड़ा शानदार शतक (NZ vs ENG Harry Brook)
जैकारी फ़ाउल्क्स और मैट हेनरी की घातक गेंदबाज़ी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। स्थिति तब और ख़राब हो गई जब ब्रुक ने 33 के स्कोर पर जोस बटलर को भी पवेलियन जाते देखा। लेकिन, कप्तान ब्रुक ने अपना आक्रामक अंदाज़ नहीं छोड़ा और टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। हैरी ब्रुक ने महज 101 गेंदों में 135 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे।

न्यूज़ीलैंड में शतक लगाने वाले पहले इंग्लिश कप्तान
हैरी ब्रुक न्यूज़ीलैंड की धरती पर वनडे में शतक बनाने वाले पहले इंग्लिश कप्तान बन गए हैं। इससे पहले साल 2013 में एलिस्टर कुक ने 78 रन की पारी खेली थी। ओवरऑल, वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे में शतक बनाने वाले तीसरे इंग्लिश कप्तान बने। उनसे पहले ग्राहम गूच (1990) और इयोन मॉर्गन (2015) यह कारनामा कर चुके हैं।
इंग्लैंड ने बनाए 223 रन
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने ब्रुक ने सातवें विकेट के लिए जेमी ओवरटन (46 रन) के साथ 87 रन की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी के टूटने के बाद ब्रुक और भी आक्रामक हो गए। उन्होंने जैकब डफी और मैट हेनरी की गेंदबाज़ी पर लगातार तीन-तीन छक्के जड़े और महज 82 गेंदों में अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। ब्रुक की इस रिकॉर्ड पारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम 223 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में कामयाब रही।












Click it and Unblock the Notifications