Eng Vs NZ: बटलर की तूफानी पारी के सामने ढेर हुई न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने 20 रन से जीता मैच
Eng Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। इंग्लैंड के 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने बेहतरी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं क्रिस वोक्स ने भी 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जबकि मार्क वुड ने 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट और बेन स्टोक्स ने एक ओवर में 10 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। इस जीत के सात ही इंग्लैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार है।

Recommended Video
विश्वकप के अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इंग्लैंड की टीम की बेहतरीन शुरुआत हुई और कप्तान जोस बटलर और हेल्स के बीच 81 रनों की साझेदारी की। हेल्स ने 40 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान बटलर ने 73 रनों की जबरदस्त पारी खेली। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया।
लेकिन इंग्लैंड के 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज डेवोन कोनवे महज 3 रन के स्कोर पर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गए। वहीं फिन एलन भी 16 रन के स्कोर पर सैम करन की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे। एक समय जब महज 28 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाती नजर आ रही थी तो कप्तान केन विलियम्सन और ग्लेन फ्लिप ने पारी को संभाला। दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया।
लेकिन 40 रन के स्कोर पर केन विलियम्सन बेन स्टोक्स की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। विलियम्सन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जिमी निशम भी महज 6 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन दूसरे छोर पर ग्लेन फिलिप डटे रहे। ऐसा लग रहा था कि फिलिप्स मैच को न्यूजीलैंड के पक्ष में पलट देंगे लेकिन दूसरे छोर पर जिस तरह से लगातार विकेट गिर रहे थे, उसके बाद रनों का दबाव लगातार बढ़ रहा था। रनों की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश में फिलिप्स 62 रन के स्कोर पर सैम करन की गेंद पर आउट हो गए। इस पारी में फिलिप्स ने 3 छक्के और 4 चौके लगाए।












Click it and Unblock the Notifications