आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते, कोहली से बड़े मैच विनर हैं बुमराह, एशिया कप में धांसू रिकॉर्ड
Asia Cup: एशिया कप के लिए भारतीय टीम ने कमर कस ली है और टीम में धाकड़ प्लेयर्स में जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे से वापस आए बुमराह ने एशिया कप में भी अपनी छाप छोड़ने का काम किया है और टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुए हैं।
एशिया कप में बुमराह के खेलने पर जीत पक्की मानी जा सकती है क्योंकि आंकड़े कुछ ऐसे ही हैं। भारतीय तेज गेंदबाज का जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है। कोहली, रोहित जैसे प्लेयर्स भी इस मामले में जसप्रीत बुमराह के सामने पिछड़ जाते हैं।

एशिया कप में बुमराह जिन मैचों में खेले हैं, भारत एक बार भी नहीं हारा है। उन्होंने अब तक भारत के लिए एशिया कप (ODI और T20I दोनों मिलाकर) में कुल 13 मुकाबलों में हिस्सा लिया है, जिनमें से टीम को 12 मैचों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और बिना नतीजे के खत्म हुआ।
बुमराह का जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा
इससे पता चलता है कि उनका दबदबा रहता है और जीत का प्रतिशत 100 फीसदी है। इस बार भी उनके ऊपर नजरें रहने वाली हैं। अन्य भारतीय प्लेयर्स को देखें, तो हार्दिक ने 13 मैच खेले हैं और टीम इंडिया को 11 में जीत मिली। इसी तरह शिखर धवन के 13 मैचों में 11 बार जीत मिली है। कोहली के 25 मैचों में 19 और रोहित के 36 मैचों में 27 बार जीत मिली।
गेंदबाजी के आंकड़े कैसे हैं
जहां तक गेंदबाजी की बात है, तो बुमराह ने एशिया कप में अब तक कुल 18 विकेट अपने नाम किये हैं। यूएई में इस बार इवेंट होना है, तो वहां कंडीशंस का फायदा उठाते हुए वह खतरनाक साबित हो सकते हैं। उनके सामने रन बना पाना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल है।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितम्बर को है। उस मैच में बुमराह और शाहीन अफरीदी के बीच टक्कर होने वाली है। दोनों गेंदबाजों के आंकड़ों और प्रदर्शन पर एक बार फिर से बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications